
UP: दो बेटों ने मां के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, प्रॉपर्टी के विवाद में दिया वारदात को अंजाम
AajTak
यूपी के फतेहपुर जिले (Fatehpur) में जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां मां के कहने पर बेटों ने पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटों व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) में प्रॉपर्टी के विवाद में पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और दोनो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है. पति और पत्नी के बीच आपसी अनबन होने के कारण 12 वर्ष पहले पत्नी दोनों बेटों को लेकर अलग रहने लगी थी.
पति ने 6 महीने पहले गांव के मकान को बिना बताए बेच दिया था. इसके बाद पत्नी ने सूरत में रह रहे दोनों बेटों को बुलाकर पति की हत्या की साजिश रची. इसके बाद दोनों बेटों ने नलकूप के पास सो रहे पिता को मौत के घाट उतार दिया.
जानकारी के अनुसार, जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के खेत पर बनी झोपड़ी में दो दिन पहले 43 साल के हरिश्चंद्र का शव मिला था. इस मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था. इस घटना में पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो मृतक हरिश्चंद्र और उसकी पत्नी निर्मला देवी के बीच 12 वर्ष पहले से आपसी विवाद होने की बात सामने आई.
यह भी पढ़ें: वारदात: हल्द्वानी में बिहार के युवक की रची गई थी हत्या की साजिश, सनसनीखेज खुलासा
हरिश्चंद्र की पत्नी निर्मला अपने दोनों बेटों राजकुमार व शिवकुमार के साथ अलग रहती थी. वहीं हरिश्चंद्र गांव के मकान में अकेले रहता था. हत्या के बाद पुलिस ने हरिश्चंद्र की पत्नी व दोनों बेटों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो बेटों ने पूरी हकीकत बयां कर दी.
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताई पूरी कहानी

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










