
UP: देवरिया में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से खेत की सिंचाई कर रहे किसान की मौत
AajTak
यूपी के कई जिले सूखे की चपेट में है, जिससे स्थानीय किसान हताश और परेशान हैं. इस बीच देवरिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में धान की फसल की सिंचाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची थाना तरकुलवा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. एसडीएम सदर ने बताया कि मृतक के परिजन को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा.
दअरसल, देवरिया जिले के थाना तरकुलवा के रामपुर खास में रमेश पटेल (50) गुरुवार दोपहर धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे. इसी दौरान गरज के साथ हल्के छींटे पड़े और आकाशीय बिजली उन पर गिर पड़ी. जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गए.
कुछ दूरी पर खड़े किसानों ने देखा तो आनन-फानन में अचेत पड़े किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जब यह जानकारी मृतक की पत्नी-बच्चों को हुई तो वे अस्पताल पहुंचे. किसान रमेश पटेल पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी. अब परिवार गहरे सदमे में है. मृतक की पत्नी बिंदा देवी (45), बेटी कुमकुम (24), बेटा अभिषेक (20) और आलोक (15) का रो-रो कर बुरा हाल है.
इस घटना पर सदर SDM सौरभ सिंह ने बताया कि तरकुलवा क्षेत्र में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. यह कुदरती आपदा है. इस आपदा के तहत जो भी आर्थिक मुआवजा दिया जाता है, वह मृतक के परिजनों को दिया जाएगा.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







