
UP: दुकान में घुसकर कर दी चौकीदार की हत्या, अनाज की बोरियों में छिपा दिया था शव
AajTak
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक अनाज खरीदने की दुकान पर काम करने वाले एक बुजुर्ग चौकीदार की हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि चोरी के उद्देश्य से चोर दुकान में घुसे, जब चौकीदार ने विरोध किया तो हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस थाने से चंद कदम दूर एक आढ़त के चौकीदार की हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बुजुर्ग चौकीदार का शव अनाज की बोरियों के नीचे छिपा दिया. दावा किया जा रहा है कि करीब 50 हजार रुपए भी दुकान से चोर ले गए. घटना की जानकारी के बाद SP मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बिसंडा थाना से कुछ दूर एक अनाज खरीद की दुकान है. गुरुवार की रात 8 बजे चौकीदार 70 वर्षीय नन्हे दुबे दुकान में ताला लगाकर रात में सो गया. सुबह काफी देर तक बाहर न आने पर लोगों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. लोग अंदर गए तो देखकर दंग रह गए. खून से लथपथ हालत में चौकीदार का शव पड़ा था. इसके बाद लोगों ने दुकान मालिक के साथ पुलिस को सूचना दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान में जगह-जगह खून पड़ा था. खून से सनी लोहे की रॉड भी दुकान में पड़ा थी. दुकानदार श्याम जी ने कहा कि हम दुकान बंद कर शाम को घर चले गए थ्ज्ञे. सुबह सूचना मिली तो आकर देखा कि चौकीदार नन्हे दुबे की हत्या कर दी गई है. दुकान से 50 हजार रुपये चोरी हुए हैं. पुलिस को सूचना दे दी है.
अनाज की बोरियों में छिपा दिया था शव
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चौकीदार की निर्मम तरीके से हत्या कर उसका शव अनाज की बोरियों में छिपा दिया गया था. उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है.
SP अभिनंदन ने इस मामले में कहा कि सूचना मिली थी कि बिसंडा के मेन बाजार में एक राशन की दुकान में एक शव पड़ा हुआ है. इसके बाद सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि चोरी के इरादे से चोर घर में घुसे थे. चौकीदार ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई. घटना के हर बिंदु की जांच की जा रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









