UP: दारोगा ने नशे में पहले युवक को पीटा फिर तान दी सर्विस रिवॉल्वर, जानें पूरा मामला
AajTak
बलरामुपर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दारोगा ने युवक को पहले बेरहमी से पीटा फिर उस पर अपनी सर्विस पिस्तौल तान दी. इस घटना के बाद युवक काफी डर गया है. वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई करने की बात कही है. बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा नशे में था.
उत्तर प्रदेश के बलरामुपर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर दरोगा ने युवक पर पिस्तौल तान दी. युवक डरा सहमा माफी मांगकर अपनी जान की दुहाई मांग रहा है. लेकिन दरोगा उस पर जोर जबरदस्ती कर रहा है. इस घटना के संज्ञान में आने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है.
जिले की हर्रैया थाने में तैनात दारोगा अरुण गौतम बाइक से पीपल तिराहे से गुजर रहे थे. इसी दौरान दारोगा की बाइक मोहित कुमार दीक्षित नाम के युवक से टकरा गई. जिसमें दारोगा को चोटें भी आई. गुस्साए दारोगा ने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी और उस पर सर्विस रिवाल्वर भी तान दी.
युवक ने दारोगा को इलाज के पैसे भी दिये. जिसके बाद मामला शांत हुआ. बताया जा रहा है कि दारोगा नशे में था और जिस युवक की बाइक से उसका एक्सीडेंट हुआ वो बंधन बैंक में रिलेशनशिप ऑफिर रिकवरी के पद पर तैनात है. इस घटना के बाद युवक इतना डर गया है कि वो कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.
एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए दारोगा पर कार्रवाई की बात कही है. इस मामले की जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







