
UP: खेत में काम करने गई महिला की धारदार हथियार से हत्या, बेटी भी घायल, दो के खिलाफ शिकायत
AajTak
घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ उस स्थान पर पहुंचे जहां से महिला का शव बरामद किया गया था. उन्होंने और कुछ ही दूरी पर रज्जू को भी गंभीर अवस्था में पाया. रज्जू के सिर पर गंभीर धारदार हथियार से चोट के निशान थे.
यूपी के संत कबीर नगर जिले के धर्मसिगवॉ थाना क्षेत्र के मुशहरा गांव में खेत में अपनी बेटी के साथ काम करने गई एक महिला की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है. जबकि महिला की बेटी भी खेत में घायल हालत में मिली. मामला 23 मार्च की शाम का है. यहां शांति देवी नामक एक महिला अपनी बेटी रज्जू के साथ अपने खेत में सरसों काटने के लिए गई हुई थी जब देर शाम तक अपने घर नहीं लौटी तो घर वालों ने तलाश शुरू कर दी. इस दौरान गांव के सिवान में महिला का शव मिला जबकि बेट भी घायल अवस्था में मिली. घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ उस स्थान पर पहुंचे जहां से महिला का शव बरामद किया गया था. उन्होंने और कुछ ही दूरी पर रज्जू को भी गंभीर अवस्था में पाया. रज्जू के सिर पर गंभीर धारदार हथियार से चोट के निशान थे. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, गंभीर हालत में राज्जो को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया. घरवालों की तहरीर पर गांव के रहने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पूताछ जारी है. हालांकि इस पूरे मामले में हत्या की वजह का अभी नहीं हो पाया है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









