
UP: क्या है तमंचे वाली लड़की का सच? दादी के संगीन आरोप से उलझी गुत्थी
AajTak
मैनपुरी पुलिस ने जिस तमंचे वाली करिश्मा को गिरफ्त में लिया है वो फिरोजाबाद के फुलवाड़ी की रहने वाली है. करिश्मा की परिवार की कहानी बड़ी ही उलझी हुई है. उसे लेकर बेहद हैरान करने वाला खुलासा खुद उस लड़की की दादी ने किया है. करिश्मा की दादी ने ये दावा किया है कि उनकी पोती ने ही अपने मां बाप को कुछ माह पहले मौत के घाट उतार दिया था.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने जिस लड़की को तमंचे के साथ पकड़ा है, उसे लेकर एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा खुद उस लड़की की दादी ने किया है. जिसे सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई है. करिश्मा की दादी ने ये दावा किया है कि उनकी पोती ने ही अपने मां-बाप को कुछ माह पहले मौत के घाट उतार दिया था. वो किसी की नहीं सुनती. यही वजह है कि वो हमेशा तमंचा लेकर साथ घूमती है. लेकिन बुधवार को जब वो पकड़ी गई तो दादी ने पुलिस को ये बात बताई है.
मैनपुरी पुलिस जिस तमंचे वाली करिश्मा को पकड़ी है वो फिरोजाबाद के फुलवाड़ी की रहने वाली है. करिश्मा की परिवार की कहानी बड़ी ही उलझी हुई है. करिश्मा की मां कुसमा यादव ने फरवरी 2021 को करिश्मा के पिता पूरन सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. करिश्मा की मां को शक था कि उसके पति का किसी महिला से अवैध संबंध है. इसी शक में पति की हत्या के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पति-पत्नी की मौत के बाद इस केस में किसी ने पैरवी नहीं की और पुलिस ने एफआईआर लगा दी.
लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर करिश्मा तमंचा और कारतूस क्यों रखती है. अगर करिश्मा के तमंचे रखने की बात करें तो करिश्मा के पिता पूरन सिंह काफी प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं. करिश्मा की प्रॉपर्टी पर परिवार के लोगों की भी नजर है. उसकी छोटी बहन तनु उसी के साथ रहती है. करिश्मा की अपने परिवार में किसी से नहीं बनती. उसकी दादी से भी नहीं बनती है, इसलिए वह मैनपुरी के गांव रठेरा मामा के घर जा रही थी. तब उसके पास तमंचा मौजूद था और पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान पकड़ लिया.
अगर करिश्मा की दादी की बात करें वे उस पर गंभीर आरोप लगा रही है. उसकी दादी का आरोप है कि करिश्मा ने अपने मां-बाप को गोली मारकर हत्या की है. वह किसी की नहीं सुनती है. आज उसने अपने मामा पर तमंचा तान दिया था. इसलिए उसके मामा ने उसे पकड़ावा दिया. अगर वह हमारी बात मानेगी तो हम उसे अपने पास रखेंगे.
वहीं, मैनपुरी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने कहा कि हर जगह चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान एक लड़की को पकड़ा है. उसके पास से एक हथियार बरामद हुआ है. फिलहाल बताया जा रहा है कि यह शिक्षिका है. इससे पूरी बातचीत की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई का जाएगी.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








