UP: कोरोना का ग्रहण, शादी का कार्ड बांटने के बाद टालनी पड़ी शादी, लड़की के पिता को हुआ लाखों का नुकसान
AajTak
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से यूपी के महाराजगंज में रहने वाले एक परिवार को अपनी बेटी की शादी की तारीख को टालना पड़ा. जायसवाल परिवार की बेटी पूजा जायसवाल की शादी 02 माई को होनी थी. लगभग शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी कार्ड बांटे जा चुके थे.
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से यूपी के महाराजगंज में रहने वाले एक परिवार को अपनी बेटी की शादी की तारीख टालनी पड़ी. जायसवाल परिवार की बेटी पूजा जायसवाल की शादी 02 माई को होनी थी. लगभग शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी कार्ड बांटे जा चुके थे. रिश्तेदारों ने शादी में शामिल होने के लिए फ्लाइट और ट्रेन का टिकट भी कटा लिया था. लेकिन कोरोना की वजह से आखिरी समय पर शादी को टालना पड़ा. महराजगंज जिले के राजीव नगर निवासी रमेश जायसवाल की बेटी पूजा जायसवाल की शादी गोरखपुर के नौसढ़ निवासी नवीन के साथ 02 मई को शादी होनी थी. घर में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. दुल्हन की ज्वेलरी, शादी का लहंगा, टेंट, लाइट, सारी चीजों की तैयारियां पूरी हो गई थी. लेकिन यूपी में बढ़ते कोरोना के कारण जयसवाल परिवार को अपनी बेटी को टाल दिया जिसकी वजह उन्हें ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ. कोरोना के प्रकोप को देखते हुए दोनों परिवारों ने आपसी सामंजस्य से शादी की तारीख को टाल देना ही सही समझा. जिन रिश्तेदारों को कार्ड दिया गया था उन्हें फोन और वॉट्सऐप के जरिए शादी टालने की खबर दी जा रही है. कई शहरों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है. बीमार होने के बाद लोगों को इलाज तक नहीं मिल पा रहा है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











