
UP के बलरामपुर से मुंबई तक... छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED के छापे, शहजाद शेख से पूछताछ
AajTak
धर्मांतरण और हवाला लेनदेन से जुड़े छांगुर बाबा केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के बलरामपुर से लेकर मुंबई तक 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. इस कार्रवाई में मुंबई के दो ठिकानों पर रहने वाले शहजाद शेख से पूछताछ की जा रही है, जिसके खाते में करीब दो करोड़ रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई है.
धर्मांतरण और हवाला लेनदेन से जुड़े छांगुर बाबा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की. यूपी के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में 12 और मुंबई में 2 ठिकानों समेत कुल 14 स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. जांच एजेंसी ने सुबह 5 बजे से यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, जो फिलहाल जारी है.
ईडी को जांच के दौरान आरोपी नवीन के बैंक खाते से शहजाद शेख नाम के व्यक्ति के खाते में करीब दो करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने का सुराग मिला था. इसी कड़ी में मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित कनाकिया पेरिस अपार्टमेंट और माहिम वेस्ट के रिजवी हाइट्स स्थित शहजाद शेख के घरों पर छापेमारी की जा रही है. बांद्रा के घर में मौजूद शहजाद शेख से ईडी की टीम पूछताछ भी कर रही है.
छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED के छापे, शहजाद शेख से पूछताछ" class="lazyload" data-entity-type="file" data-entity-uuid="429e2326-de76-4d34-a5d3-d61a5d90ced6" id="" src="https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/inline-images/news1_7.jpg" title="UP के बलरामपुर से मुंबई तक... छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED के छापे, शहजाद शेख से पूछताछ" />
बता दें कि छांगुर बाबा पर आरोप है कि उसने बड़े पैमाने पर धर्मांतरण रैकेट चलाया और हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन किया. ईडी इसी लेनदेन और मनी ट्रेल की जांच कर रही है. एजेंसी को शक है कि अवैध फंडिंग के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की गई हैं.
यह भी पढ़ें: दुबई-शारजाह समेत UAE में 5 बैंक अकाउंट... विदेशों में छांगुर बाबा का फंडिंग नेटवर्क आया सामने, ईडी को मिले अहम सुराग
इस सिलसिले में बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र के 12 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली गई है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने शहजाद शेख और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और अन्य सबूत भी जुटाए हैं. ईडी की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है और जांच एजेंसी जल्द इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











