
UP के टोलकर्मी की बिहार में हत्या: ₹50 चुराने का आरोप, मृतक के पिता बोले- बृजभूषण के कारण हरियाणवी बाउंसरों ने बेटे को मारा
AajTak
यूपी के गोंडा में मृतक के पिता सूर्य नारायण सिंह ने आरोप लगाया है कि आरा (बिहार) में टोल प्लाजा पर काम करने वाले उनके बेटे को हरियाणवी टोलकर्मियों ने केवल इसलिए मारा क्योंकि वह सांसद बृजभूषण सिंह के इलाके का है. ट्रेन से घर आ रहे युवक की गोंडा अस्पताल में पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई. मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है.
बिहार के आरा में महज 50 रुपए की चोरी के आरोप में एक टोलकर्मी की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. टोल प्लाजा के ही हरियाणवी बाउंसरों पर कर्मचारी को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप है. कर्मचारी की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही इस मामले को कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और हरियाणा के पहलवानों के विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है. मृतक के पिता का दावा है कि हरियाणा के लोगों ने चोरी का आरोप बनाकर बेटे को मारा गया है. जबकि मारने का कारण सांसद के इलाके का होना है.
वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दर्जनों की संख्या में लोग झाड़ू में लगे प्लास्टिक के डंडे से टोलकर्मी को बुरी तरह पीट रहे हैं. इस दौरान पीड़ित टोल कर्मी अपनी जान बख्शने की रहम की भीख मांग रहा है. फिर भी टोल प्लाजा के बाउंसर लगातार पिटाई किए जा रहे हैं. वायरल वीडियो में पिटते हुए शख्स की जेब से कुछ पैसे भी निकल रहे हैं. साथ ही उसकी पिटाई करने वाले लोग चोरी करने वाले दूसरे टोलकर्मियों का नाम बताने का बार-बार दबाव बनाते दिख रहे हैं.
दरअसल, टोलकर्मी के साथ पिटाई का वायरल वीडियो पिछले शुक्रवार NH-922 फोरलेन स्थित कोईलवर थाना इलाके के कुल्हड़िया टोल प्लाजा का है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी प्रमोद कुमार ने टोल के बाउंसर और अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं.
कोईलवर थाना इलाके में आने वाले आरा-पटना फोरलेन पर कुल्हड़िया स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक कर्मी बलवंत सिंह की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. मामला चर्चित सांसद बृज भूषण शरण सिंह से भी जुड़ा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेशके गोंडा जिले के तहत आने वाले कटरा बाजार थाने के मनकापुर निवासी सूर्य नारायण सिंह का पुत्र बलवंत सिंह NHAI के नवनिर्मित कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर था. बीते दिनों बलवंत पर 50 रुपए चुराने का आरोप लगाया और टोल प्लाजा पर कार्यरत बाउंसरों उसे नजदीक के होटल की छत पर ले जाकर बुरी तरह पीटा. इसके बाद जख्मी बलवंत को गोंडा जाने वाले ट्रेन में बैठा दिया. गोंडा जाने के बाद इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई और इधर वीडियो वायरल हो गया.
एक होटल की छत का बताया जा रहा है वीडियो
वायरल वीडियो में पिटता हुआ बलवंत किसी गोलू भैया का नाम लेकर गुहार लगाते नजर आ रहा है. पिटाई करते बाउंसर किसी का नाम पूछने की कोशिश करते हैं, जबकि टोल प्लाजा पर काम करने वाला युवक किसी का नाम नहीं लेता है. वह पिटाई होने के बाद उठकर खड़ा भी होता है, तो फिर उसका हाथ-पैर पकड़कर जनवरों की तरह पिटाई शुरू कर देते हैं. पूरा वायरल वीडियो कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप ही कोईलवर नगर स्थित एक होटल की छत का बताया जा रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










