
UP, कर्नाटक और हिमाचल में क्रॉस वोटिंग के भरोसे BJP ने राज्य सभा चुनाव में फंसाया पेच
AajTak
राज्यसभा की ज्यादातर सीटों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गये हैं, जिनमें सबसे अधिक बीजेपी के ही हैं. बची हुई सीटों के लिए जो वोटिंग होनी है, वहां भी बीजेपी ने पेच फंसा रखा है - और हिमाचल प्रदेश या कर्नाटक ही नहीं, उत्तर प्रदेश में भी नजर आ रहा है जहां बीजेपी की ही सरकार है.
27 फरवरी को 15 की जगह अब सिर्फ तीन राज्यों में राज्य सभा चुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है - उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, जबकि हि्माचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में है. असल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनका साथ छोड़ कर बीजेपी पहुंचे अशोक चव्हाण सहित ज्यादातर उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं.
रिपोर्ट बताती हैं कि 56 में से 41 सीटों के लिए निर्विरोध चुनाव हो चुका है, और खास बात ये है कि सबसे ज्यादा बीजेपी के ही 20 उम्मीदवार निर्विरोध राज्य सभा पहुंच रहे हैं. बीजेपी के बाद नंबर आता है कांग्रेस का जिसके 6, तृणमूल कांग्रेस के 4, YSR कांग्रेस के 3 आरजेडी और बीजेपी के 2-2 और एनसीपी, शिवसेना, BRS और जेडीयू के एक-एक प्रत्याशी बगैर किसी विरोध के राज्य सभा सांसद बनने जा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में तो बीजेपी ने एक एक्स्ट्रा उम्मीदवार मैदान में उतार ही दिया है, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी एक-एक उम्मीदवार खड़ा किया है, जबकि दोनों ही राज्यों में बीजेपी के पास इतने वोट भी नहीं हैं कि अपने उम्मीदवारों की जीत पक्की कर सके - लिहाजा, ले देकर उम्मीद क्रॉस वोटिंग से ही है.
सवाल है कि बीजेपी को जिस क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है, उसका आधार क्या है? विधायकों के अपनी अपनी पार्टियों से मोहभंग हो चुका है, असंतोष या बीजेपी से किसी तरह का लालच? अभी नहीं तो भविष्य में ही सही!
यूपी में समाजवादी विधायकों के भरोसे बीजेपी की एक्स्ट्रा फील्डिंग
उत्तर प्रदेश से राज्य सभा की 10 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. बीजेपी के पास जितने वोट हैं, उसके सात उम्मीदवार आसानी से राज्यसभा पहुंच सकते हैं. फिर भी बीजेपी ने 8 उम्मीदवार उतार दिये हैं - और आठवें की जीत को लेकर ही संशय है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







