UP: कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई
AajTak
कोरोना काल में घर पर रहकर सेल्फ स्टडी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. अब यूपी सरकार की ओर से सभी माध्यमिक स्कूलों से नौवीं से 12वीं की पढ़ाई शुरू करने को कहा गया है. शिक्षकों को भी घर से ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं.
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में आज से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी. इन स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेज आज से शुरू हो रही हैं. प्रदेश के निजी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी माध्यमिक स्कूलों में भी आज से पढ़ाई शुरू हो जाएगी. छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाने के लिए शिक्षकों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. शिक्षकों को भी घर से ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं यूपी में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी अभी तक असमंजस बना हुआ है. कहा जा रहा है कि राज्य शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य अधिकारियों के साथ महामारी की स्थिति देखने के बाद एग्जाम डेट्स पर कोई फैसला ले सकते हैं. एग्जाम डेट्स का इंतजार कर रहे छात्र ध्यान दें कि सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई डेटशीट को बोर्ड ने फेक बताया था. बोर्ड की तरफ से नोटिस जारी कर यह स्पष्ट किया गया है कि 05 जून से एग्जाम शुरू होने की जानकारी वाली डेटशीट फेक है और बोर्ड ने अभी एग्जाम डेट्स की कोई घोषणा नहीं की है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












