
UP: अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 1 की मौत, 5 घायल
AajTak
अलीगढ़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने पर 1 की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ये घटना थाना हरदुआगंज क्षेत्र की है.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. दरअसल, यहां के हरदुआगंज में रामघाट रोड स्थित रसिक टावर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने पर 1 की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ये घटना थाना हरदुआगंज क्षेत्र की है.
गौरतलब है कि लिफ्ट से जुड़े कई हादसे सामने आते रहते हैं. बीते अक्टूबर माह में राजधानी दिल्ली में भी ऐसा एक मामला सामने आया था. यहां दिल्ली के जैतपुर इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत की लिफ्ट टूटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के वक्त लिफ्ट में मृतक का बेटा भी साथ ही था. उसे भी हादसे में गंभीर चोट आई.
पुलिस की जांच में लिफ्ट में मैकेनिकल कमी होने की बात सामने आई है. पुलिस ने कहा है कि लिफ्ट का रखरखाव सही से नहीं हो रहा था. इस कारण से वह नीचे आ गिरी और एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, घटना समसुल रोड, जैतपुर एक्सटेशन पार्ट टू की है. यहां बनी चार मंजिला बिल्डिंग ने रहने वाले 44 वर्षीय नवाब शाह पुत्र कासिम शाह अपने परिवार के रहा करता था. जिस बिल्डिंग में नवाब का घर था, वह चार मंजिला है. इसका निर्माण चार साल पहले ही हुआ था.
लिफ्ट नीचे गिरते ही जोरदार आवाज आई. आस-पास मौजूद लोग लिफ्ट की ओर दौड़े. उसमें नवाब और बेटे को फंसा पाया. किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया. तुरंत ही जलोसा विहार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. गंभीर घायल नवाब ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिवारवालों ने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली. बिल्डिंग में पहुंची पुलिस ने लिफ्ट की भी जांच की. पुलिस ने पाया कि लिफ्ट का सही से रख-रखाव नहीं किया जा रहा था. हादसे की वजह मैकेनिकल समस्या रही.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







