
UNSC बैठक: चीन का आरोप- भारत ने पाकिस्तान को नहीं बोलने दिया, भारत का पलटवार- चीन को नियम की जानकारी नहीं
ABP News
सूत्रों के मुताबिक ऐसे में एक देश द्वारा भारत पर आरोप लगा प बिलकुल बेबुनियाद है और ये दिखाता है कि उस सदस्य देश को चर्चा के नियमों की जानकारी हीं नहीं है.
न्यू यॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अफगानिस्तान पर हुई बैठक के दौरान चीन ने एक बार फिर पाकिस्तान राग छेड़ दिया था. चीन ने भारत पर आरोप लगाया था कि अफगानिस्तान का एक पड़ोसी देश (पाकिस्तान) जो कि चर्चा में अपना बयान देना चाहता था उसे बोलने की अनुमति नहीं दी गई. चीन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. भारत सरकार के सूत्रों ने इसका जवाब दिया और ABP News को बताया कि चर्चा के प्रारूप में काऊंसिल के सदस्यों और प्रभावित देश के लिए ही ओपन ब्रीफिंग का तय कार्यक्रम था. केवल एक देश (पाकिस्तान) हीं नहीं बल्कि कई और क्षेत्रीय देशों ने बोलने की इच्छा जताई थी मगर ऐसा बिना सदस्य देशों में पूर्ण सहमति के मुमकिन हीं नहीं, और ना हीं किसी ने इस विषय पर सदस्य देशों में वोट कराने की मांग तक की.More Related News

'कांग्रेस में आत्मसम्मान वाले व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है', बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि अगले दो सालों के अंदर देबब्रता सैकिया और रिपुन बोरा जैसे नेता भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे. कांग्रेस के कई सक्षम नेता हमारे साथ आएंगे.












