
UNGA में एर्दोगन ने फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा, गाजा को लेकर इजरायल पर भी हुए हमलावर
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने गाज़ा संघर्ष की मानवीय कीमत का जिक्र करते हुए इजरायल पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा,
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप भारत और पाकिस्तान के बीच संवाद के माध्यम से हल करने का आग्रह किया.
एर्दोगन ने विश्व नेताओं से कहा, "हम पिछले अप्रैल में पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव के बाद हासिल हुई युद्धविराम से खुश हैं. कश्मीर का मुद्दा UN के प्रस्तावों के आधार पर हल किया जाना चाहिए, ताकि कश्मीर में हमारे भाई-बहनों का भला हो सके. हम संवाद की उम्मीद करते हैं."
भारत ने बार-बार ऐसे बयानों को खारिज किया है, यह कहते हुए कि जम्मू-कश्मीर उसका आंतरिक मामला है और तुर्की को भारत की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए. इस साल की शुरुआत में भी, नई दिल्ली ने एर्दोगन की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान दिए गए इसी तरह के बयानों को खारिज कर दिया था.
यह भी पढ़ें: 'तुर्की अपनी कीमत बताए...',2,700 साल पुरानी इस चीज के लिए लड़ेंगे नेतन्याहू-एर्दोगन? छिड़ी जुबानी जंग
इजरायल पर तीखा हमला
हालांकि, UN के मंच पर तुर्की के नेता के सबसे तीखे हमले इजरायल और उसके सहयोगियों के लिए थे. उन्होंने गाजा में इजरायल के चल रहे हमलों की निंदा करते हुए इसे "एक नरसंहार और जीवन का विनाश" बताया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









