
UN में बदलाव की जरूरत... भारत जिम्मेदारी निभाने को तैयार, UNGA में बोले जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूयॉर्क में यूएनजीए को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान स्थिति में सुधारों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद की स्थायी और अस्थायी सदस्यता दोनों का विस्तार होना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि भारत अधिक जिम्मेदारियों निभाने के लिए तैयार है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र में वैश्विक सुधारों की बहस तेज हो गई है. भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में यूएनजीए को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान स्थिति में सुधारों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद की स्थायी और अस्थायी सदस्यता दोनों का विस्तार होना चाहिए. और भारत बड़ी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार है.
वहीं, रूस के विदेश मंत्री ने भारत और ब्राजील को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए मजबूत दावेदार बताते हुए उनका खुला समर्थन किया तो भूटान के प्रधानमंत्री ने भारत और जापान को समर्थन किया है.
उन्होंने कहा, 'मैडम प्रेसिडेंट, एक निष्पक्ष रिपोर्ट कार्ड दिखाएगा कि संयुक्त राष्ट्र संकट की स्थिति में है. जब शांति संघर्षों से खतरे में है, विकास संसाधनों की कमी से पटरी से उतर रहा है, मानवाधिकार आतंकवाद से प्रभावित हो रहे हैं, तब भी संयुक्त राष्ट्र ग्रिडलॉक में फंसा हुआ है. सामान्य आधार बनाने की क्षमता कमजोर होने से बहुपक्षीयता में विश्वास भी घट रहा है.'
'बदलाव चाहते हैं ज्यादातर सदस्य देश'
उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर सदस्य देश बदलाव चाहते हैं, लेकिन प्रक्रिया को परिणाम के लिए बाधा बना दिया जा रहा है. उन्होंने सुझाव दिया कि इस नकारात्मकता को पार करते हुए सुधार एजेंडे को गंभीरता से संबोधित किया जाए. विशेष रूप से अफ्रीका के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय को सुधारना जरूरी है, जिसमें परिषद के स्थायी और अस्थायी दोनों सदस्यताओं का विस्तार शामिल है.
'भारत तैयार है'

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









