
UN को चिट्ठी, विश्व गद्दार दिवस को मान्यता की मांग, महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स को इंटरनेशनल बना गए संजय राउत
AajTak
संजय राउत ने यूएन को लिखे पत्र में कहा, 20 जून 2022 को एकनाथ शिंदे हमारी पार्टी के 40 विधायकों को लेकर बीजेपी की मदद से हमारी पार्टी छोड़कर चले गए थे. उन्हें 50-50 करोड़ रुपये मिले थे. उन्होंने ऐसा तब किया जब हमारे पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बीमार थे. ऐसे में 20 जून को विश्व गद्दार दिवस के रूप में मान्यता दी जाए. जैसे 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है.
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर 20 जून को विश्व गद्दार दिवस मनाने की अपील की है. यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को लिखे पत्र में संजय राउत ने कहा कि 20 जून को विश्व गद्दार दिवस के रूप में मान्यता दी जाए. जैसे 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है.
दरअसल, पिछले साल 20 जून को ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी. इसके बाद उद्धव के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी.
संजय राउत ने यूएन को लिखे पत्र में कहा, 20 जून 2022 को एकनाथ शिंदे हमारी पार्टी के 40 विधायकों को लेकर बीजेपी की मदद से हमारी पार्टी छोड़कर चले गए थे. उन्हें 50-50 करोड़ रुपये मिले थे. उन्होंने ऐसा तब किया जब हमारे पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बीमार थे. इससे पहले राउत ने कहा था कि वे जल्दी ही यूएन को पत्र लिखकर 20 जून को गद्दार डे मनाने की अपील करेंगे. इतना ही नहीं राउत ने कहा था कि वे रावण की तरह 40 गद्दार पुतले जलाएंगे.
उधर, शिवसेना के 57वें स्थापना दिवस पर सोमवार को एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के गुट ने अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया. इस बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और महाराष्ट्र विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने 20 जून को विश्व गद्दार दिवस घोषित करने को कहा. उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी पर निशाना साधते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र से 20 जून को विश्व गद्दार दिवस घोषित करने का अनुरोध किया जाए. उन्होंने कहा कि वह (कोश्यारी) दिल्ली के अपने आकाओं (केंद्र सरकार) से अनुमति लेकर इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखे.
इस पत्र में अंबादास दानवे ने कहा कि 40 विधायकों ने पिछले साल 20 जून को बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को तोड़ने का पाप किया है. ऐसा बताया जा रहा है कि लगभग 32 से 33 देशों ने इस पर गौर किया था. अगर ऐसा है तो कई देशों का ध्यान इस ओर खींचने के लिए इस दिन को विश्व गद्दार दिवस के तौर पर मनाया जाना चाहिए.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






