
Umesh Pal Murder Case: अतीक की बहन आयशा नूरी के बाद दोनों भांजियों को बनाया गया आरोपी, एक का असद से हुआ है रिश्ता
AajTak
अतीक की बहन के बाद अब दोनों भांजियों को भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों को फरार होने में मदद की थी. अतीक का बेटा असद और गुर्गा गुड्डू मुस्लिम अतीक की बहन आयशा नूरी के मेरठ स्थित घर पहुंचे थे. फिर यहां से दिल्ली आए थे.
Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के बाद अब बारी उसकी बहन के परिवार पर यूपी पुलिस अपना शिकंजा कस रही है. अतीक की बहन आयशा नूरी के बाद अब उसकी दोनों बेटियों को भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है. 5 लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम को घर में शरण देने और मदद करने का आरोप दोनों पर लगाया गया है. पुलिस आयशा नूरी के साथ-साथ उसकी दोनों बेटियों की भी तलाश कर रही है.
दरअसल, उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों में शामिल अतीक का गुर्गा गुड्डू मुस्लिम 5 मार्च के आयशा के घर पहुंचा था. यहां पर आयशा और उसके पूरे परिवार ने गुड्डू को पनाह दी थी और फरार होने के लिए आर्थिक मदद भी की थी. अतीक के बेटे असद और गुड्डू को दिल्ली में छिपने का ठिकाना आयशा नूरी ने ही मुहैया कराया था.
असद की मदद करने वाले गिरफ्तार
इधर, दिल्ली में असद की मदद करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जावेद, खालिद और एक शख्स को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया हैं. असद के पुराने ड्राइवर का घर दिल्ली में घर है. मेरठ जाकर पैसे लिए थे और दिल्ली आकर असद को उपलब्ध कराए थे.
असद का होना है आयशा की बेटी उजनिला से निकाह
अतीक के बेटे असद को लेकर एक और बात का खुलासा हुआ है. बताया गया है कि अतीक के बेटे असद का रिश्ता बहन आयशा नूरी की बेटी उजनिला नूरी के साथ होना तय हुआ है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










