
Ultraviolette Shockwave: सिंगल चार्ज में 165KM का सफर, अल्ट्रावॉयलेट ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक
AajTak
Ultraviolette Shockwave कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है. ये एक लाइटवेट एंड्यूरो मोटरसाइकिल है जिसका वजन महज 120 किलोग्राम है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 165 किमी की रेंज देगी.
बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप अल्ट्रावॉयलेट ने आज घरेलू बाजार में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract के साथ-साथ नई इलेक्ट्रिक बाइक शॉकवेव Ultraviolette Shockwave को भी पेश किया है. डर्ट बाइक के लुक और डिज़ाइन वाली इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये तय की गई है. हालांकि ये कीमत केवल शुरुआती 1,000 बाइक्स की बिक्री पर ही लागू होगा. इसके बाद इस मोटरसाइकिल की कीमत 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी.
अल्ट्रावॉयलेट ने इस इलेक्ट्रिक बाइक की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है. इस बाइक को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से महज 999 रुपये में बुक किया जा सकता है. ये एक लाइटवेट एंड्यूरो मोटरसाइकिल है जिसका वजन महज 120 किलोग्राम है. इस बाइक को ख़ास तौर पर ऑफरोडिंग कंडिशन के लिहाज से डिज़ाइन किया गया है. जो इसे खराब रास्तों पर भी आसानी से दौड़ने में मदद करता है.
बता दें कि, ये अल्ट्रावॉयलेट के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है. इसके पहले कंपनी ने F77 सीरीज पेश की थी, जिसकी कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
कैसी है Ultraviolette Shockwave:
महज 120 किग्रा वजनी इस बाइक का इलेक्ट्रिक मोटर 14.7hp की पावर और 505Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक महज 2.9 सेकंड में ही 0 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके टॉप स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा है. इसके फ्रंट में 19 इंच और पिछले हिस्से में 17 इंच का व्हील दिया गया है. इसमें फ्रंट में 270 मिमी का डिस्क और पिछले हिस्से में 220 मिमी का डिस्क ब्रेक भी मिलता है.
ड्राइविंग रेंज...

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











