
Ultraviolette F77: लॉन्च हो गई सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक! 307Km की रेंज और कीमत है इतनी
AajTak
Ultraviolette F77 को कंपनी ने कुल दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 7.1 kWh और 10.3 kWh शामिल है. कंपनी दोनों बैटरी के साथ 8 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है.
देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में आज एक और नए प्लेयर की एंट्री हो गई है. बेंगलुरु-बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव (Ultraviolette Automotive) प्राइवेट लिमिटेड ने आज 24 नवंबर को घरेलू बाजार में अपनी नई बाइक Ultraviolette F77 को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से सजी इस स्पोर्ट बाइक को तीन विकल्पों (एयरस्ट्राइक, लेज़र और शैडो) और दो वेरिएंट्स (रेकॉन, ओरिजनल) में पेश किया गया है. इस बाइक की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी शुरुआती कीमत 3.80 लाख रुपये तय की गई. इस बाइक को 10,000 रुपये के टोकन अमाउंट से बुक किया जा सकता है.
अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव का कहना है कि, इस बाइक के सभी वेरिएंट्स के फीचर्स और तकनीक में भिन्नता है. इसके टॉप वेरिएंट में 10.5 kWh की क्षमता का बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है जो कि बाइक को 307 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है. बताया जा रहा है कि, ये देश की सबसे तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बाइक है, इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है. इसका इलेक्ट्रिक मोटर 29 kW की पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यदि इसके पावर को समझना है तो आपको बता दें कि, रॉयल एनफील्ड का 350 सीसी मॉडल इंजन 20बीएचपी का पावर जेनरेट करता है.
Ultraviolette F77 के वेरिएंट्स और कीमत:
कंपनी ने इस बाइक को फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन दिया है. ये बाइक मोनोशॉक और इन्वर्टेड फॉर्क सेटअप के साथ आती है, इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है. LED हेडलाइट्स, टेललैंप और डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) इस बाइक की खूबसूरती को और भी बढ़ाते हैं. इसें स्मार्ट TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें बाइक की स्पीड, बैटरी स्टेट्स संबंधी जानकारी मिलती है.
स्पेशल एडिशन का 77 यूनिट होगा उपलब्ध:
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक के स्पेशल एडिशन के लॉन्च की भी घोषणा की है, जिसके महज 77 यूनिट का ही निर्माण किया जाएगा. स्पेशल एडिशन को ख़ास बनाने के लिए इसमें हर यूनिट को यूनिक नंबर और स्पेशन पेंट स्कीम (येलो के साथ मेट्योर ग्रे) से सजाया जाएगा. इसके अलावा स्पेशल एडिशन का इंजन 40.2 bhp की पावर और 100Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये मॉडल महज 7.8 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 152 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












