
Ukraine-Russia War: यूक्रेन संकट से भारतीयों को निकलाने के प्रयास तेज, 3 दिन में भेजी जाएंगीं 27 उड़ानें
AajTak
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि हमने एक बच्ची से पूछा कि आप कहां से हो तो उसने बोला कि मैं इंडिया से हूं. इन सभी बच्चों को थोड़ा समय लगेगा ये विश्वास करने में कि वो भारत वापस लौट चुके हैं. अभी भी जो बच्चे फंसे हुए हैं उन्हें हिदायत दी जा रही है कि वे सुरक्षित जगह पर रहें.
ऑपरेशन गंगा मिशन के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट रोमानिया से दिल्ली पहुंची. इस फ्लाइट में 220 छात्र सवार थे. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह दिल्ली एयरपोर्ट पर फूल देकर बच्चों को स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि मोदी सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट रूप में काम कर रही है. आज बुधवार को सात फ्लाइट्स भारतीय छात्रों को वापस लेकर आ रही हैं. भारत से लगातार फ्लाइट्स भेजी जा रही हैं. प्रधानमंत्री के आदेशानुसार काम हो रहा है. हम अगले तीन दिन में करीब 27 उड़ानों को यूक्रेन भेजेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








