
Ukraine-Russia War: यूक्रेन में कहां तक पहुंची रूसी सेना? देखें वॉर रूम से ये खास विश्लेषण
AajTak
Ukraine-Russia War: जंग के चौथे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी फौज ने कब्जे का दावा किया है वहीं खारखीव में रूसी सेना के घुसने की खबर आ रही है. बीती रात कीव पर रॉकेट और मिसाइल हमले होते रहे. राजधानी कीव धमाकों की वजह से धुआं- धुआं हो गया है. लोगों को चेतावनी दी गई है कि वो अपने घरों की खिड़कियां नहीं खोलें. कीव से 40 किलोमीटर दूर पेट्रोलियम बेस पर हमले के बाद से आग की लपटें उठ रही है. यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है. इसीपर देखें वॉर रूम से ये विश्लेषण.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











