
Ukraine-Russia War: जेलेंस्की ने पुतिन को हाथ से लिखी चिट्ठी, पुतिन ने दिया ये जवाब?
AajTak
पुतिन की एक चेतावनी ने कैसे दुनिया के सामने संकट पैदा कर दिया है. युद्ध के 34 दिन हो चुके हैं फिर भी जेलेंस्की पुतिन को एक नोट भेजकर युद्ध विराम के लिए शर्तें रख रहे हैं. इसी नोट पर पुतिन भड़क गए और कह दिया कि यूक्रेन को बर्बाद कर दूंगा. इससे पहले रूस के कुलीन रोमन अब्रामोविच ने 24 फरवरी को शुरु हुए युद्ध को समाप्त करने के लिए और दोनों देशों के बीच वार्ता का सिलिसिला शुरु करने के लिए यूक्रेन के अनुरोध को स्वीकार किया है. इस बीच चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक दोनों राष्ट्रपतियों से इस मसले पर लगातार जुड़े हुए हैं. ये खबर विदेशी मीडिया में कथित तौर पर कही जा रही है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











