
Ukraine-Russia Crisis: 22 साल की टीचर कलम के बजाए चला रही AK-47, कहा- देश की रक्षा के लिए ये जरूरी
AajTak
Ukraine-Russia Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंका के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव से अलग-अलग तस्वीरें आ रही हैं. शनिवार को कीव से एक अलग तस्वीर सामने आई. यहां की 22 साल की एक लेडी टीचर देश की रक्षा के लिए कलम के बजाए इन दिनों हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रही है.
Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन की राजधानी कीव से शनिवार को एक अलग ही तस्वीर सामने आई. यहां की 22 साल की दशा इन दिनों बच्चों को पढ़ाने के बजाए हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रही है. कीव में बने एक ट्रेनिंग सेंटर में दशा तबड़तोड़ हथियार चला रही हैं. उन्होंने कहा कि रूस के हमले की आशंका के बीच देश की रक्षा के लिए ये जरूरी है. बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर रूस की ओर से हमले की आशंका जताई है. उनके इस आशंका के बाद यूक्रेन के कई युवा बॉर्डर पर जाने के लिए तैयार हो रहे हैं. युवा अपने देश की रक्षा करने के लिए एके 47 असॉल्ट राइफल्स और पिस्तौल सहित छोटे हथियारों के यूज की बुनियादी ट्रेनिंग लेने के लिए आगे आ रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









