
Ukraine pharmacy burned: रूस के निशाने पर यूक्रेन की दवा दुकानें, जमकर बरसाए बम
AajTak
यूक्रेन में गोलाबारी और लड़ाई के चलते दवाई की दुकाने और बेकरी में तबाही मची हुई है. दुकान की सारी सामग्री जलकर राख बन गईं हैं. खबर यूक्रेन के बशतांका शहर की है, जहां रूस के ताबड़तोड़ हमलो की वजह से कई दुकाने मलबे में तब्दील हो गयी हैं. आम दिनों में जो दवा का काउंटर हुआ करता था, जंग में हुई गोलाबारी के चलते पूरी तरह बर्बादी का मंज़र छा गया है. जिस तरफ नज़र जाती है मलबा ही मलबा नज़र आ रहा है. आजतक की रिपोर्टर मौसमी सिंह की बस्तानका शहर से ये ग्राउंड रिपोर्ट देखिये.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











