
Ukraine: Buzova में भी नरसंहार! सामूहिक कब्र में मिलीं 50 लाशें, देखें क्या बोलीं चश्मदीद
AajTak
कीव के करीब के गांव बुजोवा में रूसी फौज के हटने के बाद जब यूक्रेनी प्रशासन के लोग पहुंचे तो यहां का हाल देखकर हैरान रह गए. बूचा की तरह यहां भी सामूहिक कब्रगाह मिला है. स्थानीय लोगों के मुताबिक बुजोवा में कम से कम से पचास लोगों के शव मिले हैं. यूक्रेन मानो सामूहिक कब्रग्राह का देश बन गया है. आरोप है कि रूसी फौजियों ने करीब से लोगों को गोली मारी. बताया जाता है रूसी सैनिकों ने यहां जुल्म की इंतेहा कर दी. सत्रह साल के एक किशोर को कार में जिंदा जला दिया. एक महिला का सिर उड़ा दिया गया. यूक्रेन के मुताबिक शहर-शहर में सामूहिक कब्र मिले हैं. हालांकि रूस इन आरोपों से लगातार इनकार कर रहा है. देखें ये रिपोर्ट.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









