
Ukraine के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हार हुई तो क्या है America का Plan B?
AajTak
Russia-Ukraine War के इतने दिन बीत गए. लगातार रूस की सेना यूक्रेन को तबाह करने में जुटी हुई है. इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से जुड़ी कई खबरें आयीं. रूसी मीडिया ने दावा किया कि जेलेंस्की भाग गए हैं. जबकि जेलेंस्की बार बार सामने आते रहे और दावा करते रहे कि वो कीव में हैं, अपने देश में ही हैं. इस बीच एक सवाल खड़ा हुआ कि अगर जेलेंस्की की हार हो गई तो क्या? दरअसल America ने दावा किया है Ukraine की सरकार के पास Plan B तैयार है, जो तब काम आएगा अगर दुर्भाग्यवश इस हमले में राष्ट्रपति जेलेंस्की की मौत हो जाती है या हार होती है तो. क्या करेगा यूक्रेन और अमेरिका? देखिए ये रिपोर्ट

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











