
UK Election 2024: ब्रिटेन के चुनावी मैदान में उतरे भारतवंशी हारे या जीते? जानें ऋषि सुनक सहित इन 10 लोगों का रिजल्ट
AajTak
UK General Election 2024: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की अगुवाई में चुनाव लड़ी कंजर्वेटिव पार्टी 119 सीटें ही जीत सकी है. प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार करते हुए आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है. इस चुनाव में भारतीय मूल के भी कई उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें एक नाम खुद ऋषि सुनक का है.
UK 2024 Election: ब्रिटेन के आम चुनावों में किएर स्टार्मर की लेबर पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. 14 साल विपक्ष में बैठने के बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है. हाउस ऑफ कॉमंस की 650 सीटों के लिए हुए चुनाव में से 641 सीटों के नतीजे आ चुके हैं. किएर स्टार्मर की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी मुख्य विपक्षी पार्टी लेबर पार्टी को इन 641 में से 410 सीटों पर जीत मिली है.
वहीं प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की अगुवाई में चुनाव लड़ी कंजर्वेटिव पार्टी 119 सीटें ही जीत सकी है. प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार करते हुए आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है. इस चुनाव में भारतीय मूल के भी कई उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें एक नाम खुद ऋषि सुनक का है. आइए जानते हैं कि भारतीय मूल के ये 10 कैंडिडेट अपनी सीट बचा पाए या नहीं.
ऋषि सुनक
ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी भले चुनाव हार गई हो लेकिन सुनक अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे. रिचमंड एंड नॉर्थएलर्टन सीट से चुनाव लड़ रहे ऋषि सुनक को 47.5 प्रतिशत वोट मिले. उन्हें 23,059 वोट मिले. दूसरे नंबर पर रहे लेबर पार्टी के टॉम विल्सन को 10,874 यानी 22.4 प्रतिशत वोट मिले.
प्रीत कौर गिल
बर्मिंघम एजबेस्टन सीट से लेबर पार्टी की प्रीत कौर गिल ने जीत हासिल की है. प्रीत कौर गिल ने 16,599 यानी 44.3 प्रतिशत वोट हासिल किए. दूसरे नंबर पर रहे कंजर्वेटिव उम्मीदवार अश्विर संघा को 8,231 वोट मिले. दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 8 हजार से अधिक वोटों का रहा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









