
UK: जर्सी आइलैंड के एक अपार्टमेंट में धमाके के बाद लगी आग में 3 की मौत, कई लापता
AajTak
यह हादसा ब्रिटेन के एक आइलैंड जर्सी की राजधानी सेंट हेलियर में हुआ. यहां एक अपार्टमेंट में धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. विस्फोट के बाद तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई. हादसे में लगभग एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं. जांच अधिकारी ने इस घटना को बेहद खौफनाक मंजर बताया है.
ब्रिटेन के एक आइलैंड जर्सी (Jersey) की राजधानी सेंट हेलियर के एक अपार्टमेंट मे शनिवार सुबह धमाके के बाद आग लग गई. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दर्जनभर लोग लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके से एक रात पहले गैस की दुर्गंध आ रही थी.
हालांकि, अभी इस घटना को आतंकी घटना से जोड़कर नहीं देखा जा रहा. लेकिन पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे इस घटना का पता चला. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी को फौरन रवाना कर दिया गया और आग पर काबू पा लिया गया.
जर्सी पुलिस के चीफ ऑफिसर रॉबिन स्मिथ का कहना है कि आग लगने से तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई है. उन्होंने इस घटना को ह्रदयविदारक बताया.
उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद इस ब्लॉक के कई फ्लैट्स को खाली करा लिया गया. यहां रहने वाले 20 से 30 लोगों को पास के टाउन हॉल शिफ्ट किया गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









