
UK के इस शहर में हर तरफ चूहे ही चूहे... कुछ तो बिल्ली से भी बड़े-बड़े! अब ऐसे हैं हालात
AajTak
यूके में बिल्ली के आकार का चूहा मिला है, वहां की पेस्ट कंट्रोल टीम ने इस 21 इंच के कद के चूहे के मिलने की बात की पुष्टि की है. यूके के इस शहर में चूहों का आतंक हद से ज्यादा बढ़ने लगा है, चूहे लोगों के टॉयलेट सीट्स से बाहर निकलने लगे हैं.
यूके के नॉर्दन टाउन में लोगों ने शहर से गंदगी कम करने के लिए जैसे ही कचरा उठाने के सिस्टम में बदलाव किया, वैसे ही उनके सामने दूसरी समस्या आ गई. नतीजा ये हुआ कि शहर में चूहों को आतंक बढ़ गया. चूहे इतने बढ़ गए हैं कि घरों के आस-पास मर के सड़ने तक लगे हैं. चूहे घरों में टॉयलेट सीट्स के अन्दर तक दिखाई दे रहे हैं. तो जानते हैं अब वहां कैसे हालात हैं और ये किस वजह से हो रहा है...
डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर के एक कीट नियंत्रक जेमी लॉरेंस बताते हैं कि स्थानीय प्रशासन की ओर से जो रेडकार और क्लीवलैंड क्षेत्रों में जो कीटों के नियंत्रण में कमी की गई,उस वजह से चूहों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई हैं. उनका कहना है कि चूहे अक्सर दिन-दहाड़े इधर-उधर भागते नजर आ रहे है. इसकी वजह कीट नियंत्रण में की गई कमी, कूड़ेदानों की कमी और लोगों की ओर से कूड़े को इधर-उधर फेंकने को बताया है.
यूके में दिखे बिल्ली के आकार के चूहे
यहां के हालात इतने खराब है कि कुछ चूहे तो बिल्ली के आकार के हैं. हाल ही में एक चूहा पकड़ा गआ है, जो बिल्ली जैसा है. क्षेत्र के पेस्ट कंट्रोलर (कीट नियंत्रक) का कहना है कि उन्होंने करीब 21 इंच के आकार का एक चूहा पकड़ा है, जिसका कद लगभग घरेलू बिल्ली के आकार से भी बड़ा है.
कीट नियंत्रण में कमी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











