
Ujjwala LPG Cylinder Price Cut: अब 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान
AajTak
मोदी कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक और तोहफा देते हुए रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ा दिया है. यानी बीते दिनों 200 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी के बजाय अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगा.
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (PM Modi Govt) ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है. मोदी कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojna) के लाभार्थियों को एक और तोहफा देते हुए रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ा दिया है. यानी बीते दिनों 200 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी के बजाय अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगा और लाभार्थियों के लिए अब एक LPG Cylinder का दाम 600 रुपये होगा.
मोदी कैबिनेट ने घटाए LPG सिलेंडर के दाम
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojna) के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी राशि को बढ़ाने का ऐलान किया गया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे जानकारी देते हुए इसका ऐलान किया.
गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा बंधन के मौके पर भी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. उस समय गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए थे और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी बढ़कर 400 रुपये कर दी गई थी. वहीं अब सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये की गई है.
अब दिल्ली में उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए कीमत
बीते महीने सितंबर 2023 में केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर जब 200 से 400 रुपये किया गया था, तो राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी, लेकिन उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए 703 रुपये का हो गया था. वहीं अब 200 रुपये के बजाय 300 रुपये की छूट दी गई है, तो फिर ऐसे में सब्सिडी वाले एक सिलेंडर की कीमत 603 रुपये रह गई है. बता दें कि आम नागरिकों के लिए दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












