
UGC NET 2022 Date: बोर्ड चेयरमैन ने दी यूजीसी नेट एग्जाम डेट की जानकारी, देखें कब मिलेगा नोटिफिकेशन
AajTak
NTA UGC NET 2022 Date: UGC NET 2022 परीक्षा जून के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही परीक्षा का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी करेगा.
NTA UGC NET 2022 Date: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, UGC NET 2022 दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए सेशंस के लिए परीक्षा जून 2022 में आयोजित की जाएगी. इसकी जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने ट्वीट के माध्यम से दी है. UGC NET 2022 परीक्षा जून के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही परीक्षा का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी करेगा.
जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा, "दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए सेशंस के लिए, अगला UGC NET 2022 एग्जाम जून 2022 के पहले/ दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा. NTA द्वारा डेट्स फाइनल होने के बाद डिटेल्स शेड्यूल घोषित किया जाएगा."
For the merged cycles of December 2021 and June 2022, the next UGC-NET will be conducted in first/second week of June 2022. The exact schedule will be announced once NTA finalizes the dates. pic.twitter.com/nmkkfxjsoW
एग्जाम की फाइनल डेट्स के साथ पूरा शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा. शेड्यूल तैयार होने के बाद NTA द्वारा UGC NET 2022 एग्जाम डेट की घोषणा की जाएगी. जो उम्मीदवार UGC NET 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नोटिफिकेशन चेक करना होगा.
यूजीसी-नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है. हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण, UGC ने परीक्षा के सेशंस को मर्ज करने और इसे वर्ष में एक बार आयोजित करने का निर्णय लिया है. यूजीसी नेट, विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप या दोनों की पात्रता के लिए आयोजित की जाती है.

इंडिगो की फ्लाइट्स के लगातार कैंसिल और घंटों की देरी के बीच यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर स्थिति बेहद अव्यवस्थित रही. कई यात्रियों ने शिकायत की कि न तो समय पर कोई अनाउंसमेंट किया गया और न ही देरी की सही वजह बताई गई. मदद के लिए हेल्प डेस्क और बोर्डिंग गेट पर बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें स्टाफ का कोई ठोस सहयोग नहीं मिला.

'रात को हमारे फ्लैट में दो लड़कियां आईं थीं...', लड़कों को भारी पड़ा दोस्तों को बुलाना, बताया किस्सा
बेंगलुरु की हाउसिंग सोसाइटी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दो बैचलर युवक पर उसके मकान मालिक ने 5000 का जुर्माना सिर्फ इसलिए लगा दिया क्योंकि उसके रूम पर दो लड़कियां रात में रुकी थीं.

Aaj 5 December 2025 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 5 दिसंबर 2025, दिन- शुक्रवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, रोहिणी नक्षत्र सुबह 11.46 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष राशि में रात 22.15 बजे तक फिर मिथुन में, सूर्य- वृश्चिक राशि में, अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.51 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.54 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.

Surya Mangal Yuti 2025: 16 दिसंबर को धनु राशि में बनेगी सूर्य-मंगल की युति, इन राशियों को होगा फायदा
Surya Mangal Yuti 2025: धनु राशि में बन रही सूर्य-मंगल की शक्तिशाली युति कई राशियों के जीवन में नई ऊर्जा, बदलाव और नए अवसर लेकर आ रही है. करियर, धन, रिश्ते और आत्मविश्वास से जुड़े मामलों में भी बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.









