
UGC ने जुलाई 2021 सेशन के लिए की 83 UG और 40 PG ऑनलाइन MOOC कोर्सेज़ की शुरूआत
AajTak
UGC MOOC Courses: उम्मीदवार आधिकारिक सूचना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी की साइट ugc.ac.in पर देख सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार शीर्ष-स्तरीय UG गैर-इंजीनियरिंग ऑनलाइन पाठ्यक्रमों और PG पाठ्यक्रमों की लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.
UGC MOOC Courses: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने जुलाई 2021 सेशन के लिए बड़े पैमाने पर ओपन ऑनलाइन कोर्सेज़, MOOC की घोषणा की है. UGC ने जुलाई-अक्टूबर सेशन के लिए 83 ग्रेजुएट और 40 पोस्ट ग्रेजुएट, गैर-इंजीनियरिंग ऑनलाइन कोर्सेज़ की घोषणा की है. UGC ने ट्विटर के माध्यम से 28 मई को घोषणा की, "83 UG और 40 PG गैर-इंजीनियरिंग MOOC July 2021 सेमेस्टर में SWAYAM प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे." आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, "Covid-19 की दूसरी लहर को देखते हुए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से अनुरोध है कि छात्रों के लाभ के लिए SWAYAM ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करें. 83 UG और 40 PG MOOC पाठ्यक्रम जुलाई अक्टूबर सेमेस्टर 2021 में SWAYAM प्लेटफॉर्म पर पेश किए जाने के लिए तैयार हैं. इसे swayam.gov.in पर देखा जा सकता है." उम्मीदवार आधिकारिक सूचना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी की साइट ugc.ac.in पर देख सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार शीर्ष-स्तरीय UG गैर-इंजीनियरिंग ऑनलाइन पाठ्यक्रमों और PG पाठ्यक्रमों की लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











