
Udan Patolas Trailer: सेक्स करने से चेहरे पर आता है ग्लो, मिलिए ये कहने वाली 'उड़न पटोलास' से
AajTak
वेब सीरीज के लीड एक्टर्स अपूर्व अरोड़ा, आस्था सिदाना, पोपी जब्बल और सुखमनी सदाना हैं, जो ट्रेलर में अपने रोल-रोल में काफी जचते हुए दिखे. इन सभी के अलावा सीरीज में राजवीर सिंह, मयंक अरोड़ा, तानिया कालरा, वैभव तलवार, राकेश बेदी और माणिक सिंह अहम रोल निभाते नजर आयेंगे.
Amazon miniTV एक नई सीरीज लेकर हाजिर होने वाला है. सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. सोचो-सोचो ट्रेलर रिलीज के बारे में किसने बताया है. नहीं पता कर पाये ना. चलो अब हम ही बता देते हैं. अमेजन मिनीटीवी की न्यू सीरीज 'उड़न पटोलास' का ट्रेलर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने लॉन्च किया है. ट्रेलर 1 मिनट 59 सेकेंड का है. जानते है कि ट्रेलर में क्या खास है.
उड़न पटोलास ट्रेलर 'उड़न पटोलास' का ट्रेलर ग्लैमर से भरा हुआ है. सीरीज की कहानी चार सहेलियों की कहानी है, जो उनकी रियल लाइफ की परेशानियों को उजागर करती है. इन चार लड़कियों की जिंदगी में एक नहीं, बल्कि कई परेशानियां हैं. खास बात ये है कि इन लड़कियों की लाइफ कितनी ही उलझी ही क्यों ना हो, लेकिन मुश्किल घड़ी में ये एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ती.
वेब सीरीज के लीड एक्टर्स अपूर्व अरोड़ा, आस्था सिदाना, पोपी जब्बल और सुखमनी सदाना हैं, जो ट्रेलर में अपने रोल-रोल में काफी जचते हुए दिखे. इन सभी के अलावा सीरीज में राजवीर सिंह, मयंक अरोड़ा, तानिया कालरा, वैभव तलवार, राकेश बेदी और माणिक सिंह अहम रोल निभाते नजर आयेंगे. लगभग 2 मिनट का ट्रेलर देखने के बाद आपको अमेजन प्राइम के वेब शो Four More Shots Please! की याद आना लाजमी है.
'मूसेवाला को लगी गोली तुम्हें लगनी चाहिए थी', मौत की दुआ कर रहे लोगों को उर्फी का जवाब- मैं कहीं नहीं जाने वाली
Four More Shots Please! में भी इसी तरह चार लड़कियों की कहानी को दिखाया गया था. ट्रेलर के कई सीन्स फोर मोर शॉट्स की याद दिलाते हैं. शहनाज गिल ने ट्रेलर की शुरूआत में कहा था कि पूरा ट्रेलर जरूर देखना और हमने देखा भी. आप भी देखियेगा इसके बाद बताइयेगा कि आपको उड़न पटोलास का ट्रेलर कैसा लगा.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











