
'UCC को लेकर सिर्फ मुस्लिमों को क्यों डराया जाता है? जड़ों को देखें तो मुस्लिम सनातनी हैं'
AajTak
आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देश भर के मुसलमानों से जुड़ने के लिए "आओ जड़ों से जुड़ें" मुहिम को देश भर में शुरू कर दिया है, जिसका मकसद है जिस शिजरे (वंशावली) में पैदा हुए हैं उसकी खिदमत करें, हिफाजत करें और आगे बढ़ाएं.
आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देश भर के मुसलमानों से जुड़ने के लिए "आओ जड़ों से जुड़ें" मुहिम को देश भर में शुरू कर दिया है, जिसका मकसद है जिस शिजरे (वंशावली) में पैदा हुए हैं उसकी खिदमत करें, हिफाजत करें और आगे बढ़ाएं. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का मानना है कि भारतीय मुसलमान किसी बाहरी देश से आए मुसलमान नहीं हैं. सब यहीं के हैं और पहले सनातनी ही थे, जिन्होंने बाद में मजहब बदल कर अपना धर्म परिवर्तन किया है.
यह भी पढ़ें: UCC Bill Updates: लिव इन पर क्या कहता है उत्तराखंड UCC Bill? समझिए
'यूसीसी का हल्द्वानी में फैले दंगे से कुछ लेना देना नहीं' मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार कहा कहना है कि यूसीसी का हल्द्वानी में फैले दंगे और हिंसा से कुछ लेना देना नहीं है. स्टेट के अनुसार अब यूसीसी का कानून बनाया जा रहा है. इसमें किसी भी जाति को लेकर प्रतिबंध नहीं है. अगर किसी को जन्मदिन मनाना है, या निकाह करना है, कोई रुकावट नहीं है. इसलिए उनकी सिक्योरिटी की गारंटी यूसीसी है. किसी की स्वतंत्रता का हनन नहीं. सिर्फ मुस्लिम कहते हैं गलत होगा, ये वोट बैंक की पॉलिटिक्स है, जिसमे मुस्लिम को टारगेट किया जाता है. राजनीतिक दलों को भड़काना बंद करना चाहिए. श्री राम, यूसीसी, तलाक, हिजाब, विवादित भूमि पर इबादतगाह, पूर्वजों, परम्पराओं, संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और भारतीयता के मुद्दों पर अहम फैसले लिए गए.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में UCC कानून बनने की राह पर! दूसरे राज्यों में उठी ये मांग
"आओ जड़ों से जुड़ें" के दो दिनी कार्यशाला में वे मुसलमान भी थे जिन्होंने अयोध्या के श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन किया था. उपस्थित लोगों ने राम को अपना पूर्वज मानते हुए जय सिया राम के नारे भी लगाए. मंच के राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जड़ों से जुड़ें का अर्थ किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं है. बल्कि यह इसलिए जरूरी है कि लोग अपनी परम्पराओं और पूर्वजों से अधिक से अधिक जुड़ें. जनसंख्या के हिसाब से सबसे अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर भारत का है. भूख से मुक्त हिंदुस्तान है. विदेशी ताकते हर समय दंगे करवाने की फिराक में रहती हैं. छुआछूत मुक्त हिंदुस्तान, दंगा मुक्ति हिंदुस्सांतान सांप्रदायिक तनाव से मुक्त भाईचारे वाला प्रदूषण मुक्त हिंदुस्तान मुसलमान और हिंदुओं ने मिलकर बनाया है.
'धर्म भले ही अलग है लेकिन हमारी जड़ें एक हैं' इंद्रेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर अपने वंशावली (शिजरे) को जानेंगे तो पाएंगे कि कुछ जेनरेशन पहले हम कौन थे, हमारा गोत्र क्या था? हमारे पूर्वज का परिवार कहां है? परिवार के बाकी लोग कहां हैं? क्या कर रहे हैं? अगर उनसे मुलाकात को यथासंभव बनाएं तो हम खुद ब खुद देश की एकता अखंडता में विश्वास रखने वाले हो जायेंगे. धर्म भले ही अलग है लेकिन हमारी जड़ें एक हैं. वैसे भी मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



