
UBSE 10th-12th Result Date Out: 19 अप्रैल को सुबह इतने बजे घोषित होंगे यूके बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
AajTak
परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी नंबर प्राप्त करने होंगे. 2024 में कुल 1,15,606 स्टूडेंट्स हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट 89.14 फीसदी दर्ज किया गया था. वहीं 12वींं बोर्ड परीक्षी में कुल 92,020 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और रिजल्ट 82.63 फीसदी रहा.
Uttarakhand Board Results 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की घोषणा कर दी है. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. जो लोग परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से आधिकारिक वेबसाइट - ubse.uk.gov.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
UBSE UK बोर्ड 10वीं, 12वीं Result 2025:
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर, "यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025" या "यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना है। आपका यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखने लगेगा. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.
बता दें कि कक्षा 10 और 12 के लिए उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थींय हर साल लगभग 1 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा देते हैं. परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे. जो लोग एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते हैं, उनके पास अपने स्कोर में सुधार के लिए पूरक परीक्षा देने का विकल्प होगा. 2024 में, कुल 1,15,606 छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की थी, जिसमें 89.14% पास प्रतिशत दर्ज किया गया था. कक्षा 12 में, 92,020 छात्र उपस्थित हुए, जिसमें 82.63% पास प्रतिशत रहा था.
इन दो वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट:

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










