
Ubon Selfie Stick-Mic Review: कंटेंट क्रिएशन के लिए परफेक्ट है ये जोड़ी, दाम भी है कम
AajTak
Ubon एक्सेसरीज मार्केट में कई बेहतरीन डिवाइसेस को लॉन्च कर रहा है. कंपनी ने हाल में ही सेल्फी स्टिक और कॉलर माइक को लॉन्च किया है. इन दोनों प्रोडक्ट्स को अगर एक साथ इस्तेमाल किया जाए, तो एक बेहतरीन कॉम्बो बनता है. अब सवाल ये है कि क्या आपको इन दोनों प्रोडक्ट्स को खरीदना चाहिए.
कंटेंट क्रिएशन इस वक्त बूम पर है. इसमें एक बड़ी भूमिका स्मार्टफोन्स और सस्ते इंटरनेट की है. हालांकि, सिर्फ स्मार्टफोन के सहारे ब्लॉलिंग और कंटेंट क्रिएशन मुश्किल है. इसके लिए कई दूसरी एक्सेसरीज की जरूरत पड़ती है, जिसमें ट्राई पॉड, माइक और सेल्फी स्टिक भी शामिल हैं.
क्या हो अगर आपकी सभी जरूरतें एक या दो प्रोडक्ट्स में ही पूरी हो जाएं. ऐसा ही दो प्रोडक्ट्स को मैं पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहा हूं. ये प्रोडक्ट्स ना सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर की सफर के शुरुआत के साथी बन सकते हैं, बल्कि आपके कंटेंट को बेहतर भी बना सकते हैं.
मैं बात कर रहा हूं Ubon सेल्फी स्टिक और कॉलर माइक की. कंपनी ने हाल में SF-180 सेल्फी स्टिक ट्राईपॉड को लॉन्च किया है. ये जिम्बल स्टाइल सेल्फी स्टिक है, जो सेल्फी स्टिक के साथ ही जिम्बल का काम भी करता है. इसके साथ कंपनी ने Mr. Mike GT-440 कॉलर माइक को लॉन्च किया है.
Ubon की सेल्फी स्टिक अच्छी क्वालिटी की है. इस स्टिक को एक ट्राई पॉड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही स्टिक को कंट्रोल करने के लिए एक रिमोट भी दिया गया है. ये रिमोट स्टिक का ही पार्ट है और इसे आप स्टिक के साथ भी यूज कर सकते हैं और स्टिक से बाहर निकाल के भी यूज कर सकेंगे.
इस सेल्फी स्टिक को 360 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है. इसमें जिम्बल फीचर मिलता है. इसे यूज करने के लिए आपको सिर्फ सेल्फी स्टिक में अपना स्मार्टफोन लगाना होगा. इसके बाद रिमोट से स्टिक को कंट्रोल किया जा सकेगा.
स्टिक की मदद से फोन के कैमरा, स्टिक और रोटेशन को कंट्रोल कर सकते हैं. रिमोट की मदद से चाहें तो किसी एक एंगल पर फोन को सेट किया जा सकता है. रिमोट में क्लॉक वाइज और एंटी-क्लॉक वाइज दोनों तरह से फोन को रोटेट कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












