
UAE में 12 से 15 साल के बच्चों को लगेगी Pfizer की कोविड वैक्सीन
AajTak
उम्मीद है कि हेल्थ एंड प्रिवेंशन मंत्रालय की मंजूरी के बाद कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और मजबूती मिलेगी और 12 साल तक के बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सकेगा. इससे पहले मंत्रालय की तरफ से देश के सभी नागरिकों को फ्री वैक्सीनेशन देने की बात कही गई थी.
UAE में अब 12 से 15 साल के बच्चों पर कोविड 19 वैक्सीन के आपातकाल प्रयोग की मंजूरी मिल गई है. हेल्थ एंड प्रिवेंशन मंत्रालय ने Pfizer-BioNTech की कोविड वैक्सीन को 12 साल की उम्र तक के बच्चों को लगाने की मंजूरी दी है. यह फैसला क्लिनिकल स्टडीज के आधार पर लिया गया है. इस वैक्सीन की आपातकालीन प्रयोग के लिए कठोर नियमों का पालन किया गया है. उम्मीद है कि हेल्थ एंड प्रिवेंशन मंत्रालय की मंजूरी के बाद कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और मजबूती मिलेगी और 12 साल तक के बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सकेगा. इससे पहले मंत्रालय की तरफ से देश के सभी नागरिकों को फ्री वैक्सीनेशन देने की बात कही गई थी. रविवार सुबह तक कई परिवार के लोग स्वास्थ्य अधिकारियों को फोन कर उनसे मिलने के लिए समय मांग रहे थे जिससे कि वो बच्चों को वैक्सीन लगवाने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके. अदिला अब्दुल्लाह बताते हैं कि उनके दो बच्चे हैं. बेटे की उम्र 18 साल है. उसे टीका लगाया जा चुका है. उम्मीद है कि जल्द ही वह अपनी 14 साल की बेटी को भी टीका लगवा पाएंगे. उन्होंने वैक्सीनेशन को सपोर्ट करते हुए कहा, 'हमलोगल सामूहिक प्रयास से ही कोरोना महामारी को हरा सकते हैं. मेरे या कुछ लोगों के वैक्सीनेशन करवा लेने भर से फर्क नहीं पड़ेगा. हर्ड इम्यूनिटी पाने के लिए जरूरी है कि सभी इस वैक्सीनेशन ड्राइव में हिस्सा ले और UAE के इस कैंपेन को सफल बनाएं.'
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









