
UAE में सोशल मीडिया पर शेयर किए ऐसे मीम तो होगी 2 साल की सजा, देना पड़ेगा लाखों का जुर्माना
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात में सोशल मीडिया पर कोविड नियमों का मजाक उड़ाते हुए कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की जा रही है जिस पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. सरकार ने कहा है कि जो लोग भी कोविड नियमों का मजाक उड़ाएंगे या कोविड से जुड़ी गलत जानकारी शेयर करेंगे, उन्हें दो साल की जेल होगी और लाखों का जुर्माना भी देगा होगा.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ मीम और वीडियो वायरल हुए जिसमें कोविड नियमों का मजाक उड़ाया गया था. अब देश की सरकार ने ऐसे लोगों को नए कानून के तहत जेल में डालने का फैसला किया है. सरकार ने कहा है कि जो लोग सोशल मीडिया के जरिए कोविड नियमों का मजाक उड़ाएंगे या कोविड से जुड़ी गलत खबरें शेयर करेंगे, उन्हें कम से कम दो साल की सजा हो सकती है.
मिडिल ईस्ट आई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संघीय अभियोजकों ने कहा है कि कोविड महामारी से जुड़ी गलत जानकारी साझा करने पर सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों को नए कानून के तहत दंडित किया जा सकता है. ऐसे लोगों को कम से कम दो साल की सजा और 54,450 डॉलर यानी 41 लाख 35 हजार का जुर्माना देना होगा.
फेडरल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर्स प्रॉसिक्यूशन की तरफ से जारी एक बयान में चेतावनी देते हुए कहा गया, 'सोशल मीडिया पर हाल ही में फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिसमें कोविड के लिए उठाए गए सभी जरूरी कदमों का मजाक उड़ाया जा रहा है और उस पर गाने बनाए जा रहे हैं. हम सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि इस तरह के बर्ताव से दूर रहे...नहीं तो कानून के तहत आपको सजा दी जा सकती है.'
यूएई में मंगलवार को कोविड-19 के 2,511 नए मामले दर्ज किए गए. पिछले साल अन्य देशों की तरह यूएई में भी ओमिक्रॉन ने तबाही का मंजर पैदा किया था. सरकार ने इसे देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए थे.
रमजान को देखते हुए सरकार को एक बार फिर से कोविड मामलों में बढ़ोतरी का अंदेशा है इसलिए कोविड नियमों को और सख्त किया गया है. हाल ही में सरकार ने कोविड के नियमित टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है.
अबू धाबी में रहने वाले लोगों को हर दो सप्ताह पर कोविड की निगेटिव पीसीआर टेस्ट दिखाना अनिवार्य हो गया है. सभी सरकारी भवनों में प्रवेश के लिए भी ये नियम लागू हो गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









