
UAE में 'मसीहा' बने भारतीय व्यापारी, फार्म हाउस को बनाया राहत कैंप, रॉल्स रॉयस से दे रहे पिक अप-ड्रॉप
AajTak
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण यूएई में सैकड़ों लोग फंसे हैं. भारतीय मूल के व्यापारियों ने राहत शिविर स्थापित कर फंसे हुए यात्रियों को आश्रय दिया है. वो लोगों को एयरपोर्ट तक रोल्स रॉयस कार से पिक-अप और ड्रॉप भी दे रहे हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है और इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है. हमलों की वजह से यूएई में सैकड़ों-हजारों लोग फंस गए हैं. संकट की इस घड़ी में दुबई में भारतीय मूल के व्यापारियों ने मदद के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं.
UAE के अजमान में 'आजतक' की टीम मौजूद है, जहां टीम की मुलाकात ओमान के रहने वाले एक ईरानी साइकिल चालक और यात्री मुस्तफा से हुई. वो मस्कट से होते हुए साइकिल यात्रा पर निकले थे और यूएई पहुंचे थे. मौजूदा हालात की वजह से मुस्तफा अपने घर वापस नहीं जा सके और एक भारतीय व्यापारी के बनाए गए राहत शिविर में पनाह ली.
महाराष्ट्र और गुजरात के पर्यटक भी इस फार्म हाउस में पहुंचे हैं. ये फार्म हाउस अब एक राहत शिविर में बदल गया है. यहां सैकड़ों लोगों को उनकी उड़ान के री-शेड्यूल होने तक आश्रय दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, उन्हें रोल्स रॉयस टेस्ला से एयरपोर्ट तक पिक अप और ड्रॉप भी दिया जा रहा है.
'मानवीय संकट में मदद करने का यही सही समय'
भारत के व्यवसायी धीरज जैन का कहना है कि मानवीय संकट में मदद करने का यही सही समय है. शिविर में मौजूद कई यात्रियों का कहना है कि आसमान में लड़ाकू विमानों और जेट विमानों की आवाजें और तेज विस्फोट सुनने के बावजूद उन्हें डर नहीं लगता. जो महिलाएं यहां फंसी हुई थीं, वो बाकी लोगों के लिए खाना बनाने वाली सामुदायिक रसोई का हिस्सा बन गई हैं.
यह भी पढ़ें: Oil Crisis: तेल संकट से निकली PAK की हवा... बांग्लादेश-वियतनाम में बुरा हाल, ईरान युद्ध से हर ओर हाहाकार

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









