
UAE में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, भारी बारिश के बाद नागरिकों को दी सलाह
AajTak
पिछले दिनों UAE में तबाही मचाने वाली भारी बारिश हुई. इसके बाद देश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. ऐसे में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक नागरिक अपनी गैर-जरूरी यात्राओं में बदलाव कर लें.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस हफ्ते भारी बारिश हुई. अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को सलाह दी है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तक तक गैर-जरूरी यात्रा से बचें या पहले से निर्धारित यात्रा को रीशेड्यूल करें. संयुक्त अरब अमीरात में इस सप्ताह हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद दुबई और आस-पास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और देश इससे उबरने की कोशिश कर रहा है.
भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारी आवाजाही को सामान्य बनाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. वहीं एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सलाह दी है कि यात्री प्रस्थान की तारीख और समय के संबंध में एयरलाइन्स से आखिरी पुष्टि के बाद ही एयरपोर्ट पर यात्रा कर सकते हैं.
सलाह में कहा गया है कि इस सप्ताह की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात में खराब मौसम की वजह से हुई परेशानी की वजह से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अस्थायी रूप से आने वाली फ्लाइट्स की संख्या सीमित कर दी है.
भारत ने शुरू किया है हेल्पलाइन नंबर
अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 24 घंटे के अंदर फिर से अपनी रूटीन पर काम करने लगेगा. बयान में कहा गया है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले या वहां से आने वाले भारतीय यात्रियों को ऑपरेशन सामान्य होने तक गैर-जरूरी यात्रा में बदलाव करने की सलाह दी जाती है.
दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए, दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं, जो 17 अप्रैल से काम कर रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









