
UAE ने PM मोदी के बाद अब इमरान खान के लिए की बड़ी घोषणा
AajTak
पाकिस्तान के क्रिकेटर रह चुके इमरान खान को यूनाइटेड अरब अमीरात ने सम्मानित करने का फैसला किया है. इमरान खान
संयुक्त अरब अमीरात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल 2019 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ जायद" से सम्मानित किया था तो पाकिस्तान को ये बात सबसे ज्यादा नागवार गुजरी थी. यूएई ने पीएम मोदी को ये अवॉर्ड कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के फैसले के कुछ दिनों बाद ही दिया था. अब यूएई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी एक अवॉर्ड से सम्मानित करने जा रहा है. क्रिकेटर रह चुके इमरान खान को यूएई ने इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी के अवॉर्ड से सम्मानित किया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









