
UAE ने दिया भारतीयों को बड़ा झटका, जेब पर पड़ेगा असर
AajTak
दुबई से भारत आने वाली फ्लाइट्स के टिकट के दाम में 10 से 25 फीसदी का इजाफा होने की संभावना है. टिकट के दाम में यह बढ़ोतरी 2019 की तुलना में बहुत ज्यादा है.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे और भारत लौटने की चाह रखने वाले भारतीयों की जेब ढीली होने जा रही है.
दुबई से भारत आने वाली फ्लाइट्स के टिकट के दाम में 10 से 25 फीसदी का इजाफा होने की संभावना है. टिकट के दाम में यह बढ़ोतरी 2019 की तुलना में बहुत ज्यादा है.
एयरलाइंस दुबई से मुंबई तक वनवे फ्लाइट के लिए 6,000 से लेकर 8,000 रुपये (300 से 400 दिरहम) तक चार्ज कर रही हैं लेकिन जुलाई में इसमें इजाफा होने जा रहा है.
जुलाई से दुबई से मुंबई तक वनवे फ्लाइट के लिए 9,000 रुपये (1,000 दिरहम) से भी ज्यादा रुपये चुकाने होंगे.
फिलहाल दुबई से कोच्चि की फ्लाइट का टिकट लगभग 19,000 (900 दिरहम) है लेकिन जुलाई से इसका टिकट 42,000 रुपये (2,000 दिरहम) या इससे ज्यादा का हो जाएगा.
दुबई से दिल्ली का फ्लाइट टिकट भी जुलाई में 21,000 रुपये (1,000 दिरहम) होगा. फिलहाल इसका दाम लगभग 6,000 रुपये (300 दिरहम) है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









