
UAE के बाद पीएम मोदी ने इन दो देशों के टॉप लीडर्स को लगाया फोन, ईरान हमले की निंदा की
AajTak
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के बाद बहरीन और सऊदी अरब के शीर्ष नेताओं से बात की. पीएम मोदी ने हालिया हमलों की निंदा की और भारतीयों की सुरक्षा पर अहम चर्चा की.
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. यूएई के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद अब उन्होंने बहरीन और सऊदी अरब के शीर्ष नेताओं से भी फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने हालिया हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत अपने मित्र देशों के साथ खड़ा है.
यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से विदेश में फंसे बड़े कारोबारी के बेटे-बहू, मदद की लगाई गुहार
बहरीन के राजा से बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन के राजा किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर चर्चा की. उन्होंने बहरीन पर हुए हमलों को लेकर चिंता जताई और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया. बातचीत के दौरान वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. बहरीन में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं और भारत सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार संपर्क में है.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से भी की चर्चा
पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को लेकर गंभीर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इस इलाके में शांति और स्थिरता बेहद जरूरी है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











