Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
UAE के कारण सुलग रहा है सूडान! अफ्रीकी देश में ऐसा क्या है जिसके लिए इस्लामिक देश ने झोंक दी है ताकत

UAE के कारण सुलग रहा है सूडान! अफ्रीकी देश में ऐसा क्या है जिसके लिए इस्लामिक देश ने झोंक दी है ताकत

AajTak
Friday, March 28, 2025 05:21:54 AM UTC

सूडान में अर्धसैनिक बल और सेना के बीच लड़ाई जारी है और इस लड़ाई में सेना को बढ़त मिलती दिख रही है. सेना को मिलती बढ़त यूएई के लिए झटका है क्योंकि वो आरएसएफ का भरपूर समर्थन कर रहा है. यूएई ने आरएसएफ को हथियार सप्लाई कर और उससे सोना खरीदकर उसे युद्ध में बनाए रखा है और इसके पीछे सूडान में उसके हित हैं.

अफ्रीकी देश सूडान में मात्र पांच साल पहले जुलाई 2019 में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी. लोकतंत्र की स्थापना के साथ ही वहां के लोगों में उम्मीद जागी थी कि अब उनकी गरीबी दूर होगी और जीवनस्तर में बदलाव आएगा. लेकिन उनकी सारी उम्मीदों पर उस वक्त पानी फिर गया जब करीब चार सालों बाद ही अप्रैल 2023 में देश एक हिंसक गृहयुद्ध की चपेट में आ गया.

सूडान में सत्ता पर प्रभुत्व को लेकर देश की सेना सूडानी आर्म्ड फोर्सेस (SAF) और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) एक-दूसरे के आमने-सामने हैं और इस लड़ाई ने दुनिया में सबसे बदतर विस्थापन संकट और सबसे बड़ा मानवीय संकट पैदा कर दिया है.

अप्रैल 2023 से, इस लड़ाई में 150,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और 1.46 करोड़ लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. आज सूडान की 4.8 करोड़ आबादी में से आधे से ज्यादा लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं.

लड़ाई में कमजोर पड़ा RSF

सूडान में चल रहे गृहयुद्ध में आरएसएफ एक वक्त सूडानी सेना से भी ज्यादा मजबूत हो गया था. उसने राजधानी खार्तूम स्थित राष्ट्रपति भवन 'रिपब्लिकन पैलेस' और खार्तूम एयरपोर्ट पर भी कब्जा कर लिया था. लेकिन इस महीने सूडानी सेना को बड़ी बढ़त मिली है. बीते शुक्रवार को लगभग दो सालों की लड़ाई के बाद सेना ने राष्ट्रपति भवन पर दोबारा कब्जा हासिल कर लिया. सेना ने इसका एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें देखा जा सकता है कि लगातार गोलाबारी की वजह से राष्ट्रपति भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है. सूडान के सूचना मंत्री खालिद अल-ऐसर ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति भवन पर कब्जे को लेकर कहा कि सेना ने महल पर फिर से कब्जा कर लिया है.

उन्होंने लिखा था, 'आज झंडा फहराया गया है, महल वापस आ गया है और जीत पूरी होने तक यात्रा जारी रहेगी.'

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ईरान ने किया अमेरिकी सुसाइड ड्रोन मार गिराने का दावा, जारी किया Video

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

होर्मुज से बस एक LPG टैंकर! गल्फ से अचानक रुकेगी गैस की सप्लाई, क्या होगा असर?

ईरान और कतर के बीच जारी युद्ध के कारण खाड़ी क्षेत्र से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की सप्लाई अगले 10 दिनों में अचानक रुकने वाली है. खाड़ी से अब केवल एक गैस टैंकर एशिया आने वाला है. इसका सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान पर हो रहा है जो अपना अधिकांश LNG कतर से आयात करता है.

US-Israel-Iran War : इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए भीषण मिसाइल हमले, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

ट्रंप की मध्यपूर्व पर स्टार्मर से क्या हुई बात? देखें दुनिया आजतक में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से फोन पर बात की. इस फोन कॉल पर दोनों नेताओं ने मध्यपूर्व के ताजा हालातों पर बात की. साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की रूरत पर बात की. वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान में सैन्य अभियान का ताजा वीडियो जारी किया है.

क्या होर्मुज पर छिड़ी जंग में कूदने को तैयार है NATO? देखें लंच ब्रेक

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

ईरान के हमलों पर भड़का UAE... अरब-इस्लामिक देशों की चुप्पी पर उठाए सवाल

ईरान के लगातार हमलों के बीच UAE ने अरब और इस्लामिक देशों की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए हैं. राष्ट्रपति सलाहकार अनवर गर्गाश ने कहा कि अरब लीग और OIC जैसे संगठन इस मुद्दे पर सक्रिय क्यों नहीं हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि युद्ध के बाद खाड़ी में पश्चिमी मौजूदगी की आलोचना स्वीकार नहीं की जाएगी.

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर हादसा, धमाकों से दहला तेहरान, देखें शतक आजतक

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में लैंडिंग के दौरान एक विमान की रनवे पर मौजूद ट्रक से टक्कर हो गई. ये हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ और इसमें कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. वहीं तेहरान पर लगातार अमेरिका-इजरायल के हमले जारी है जिसके चलते लोगों में दहशत है.

‘जंग क्यों?’ अमेरिकी सीनेट में ट्रंप से सवाल... डेमोक्रेटिक नेता शूमर बोले- क्या है मकसद

ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका के भीतर ही ट्रंप प्रशासन पर सवाल तेज हो गए हैं. सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने सरकार से पूछा है कि इस युद्ध का उद्देश्य क्या है और इसे कब खत्म किया जाएगा.

सऊदी-UAE-कतर ने ले लिया ये एक्शन तो रुक जाएगी जंग? क्या है 'न्यूक्लियर ऑप्शन' जो ट्रंप को करेगा मजबूर

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से खाड़ी देशों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. इस नुकसान के बीच अगर खाड़ी देश चाहें तो युद्ध बहुत जल्द खत्म हो सकता है. वो फोर्स मेज्योर घोषित शक्ति संतुलन अपने पक्ष में झुकाकर इजरायल अमेरिका को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर कर सकते हैं.

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लंदन में फूंक दी गई यहूदी ऑपरेटर की एंबुलेंस, वीडियो आया सामने

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लंदन में एक यहूदी ऑपरेटर की एंबुलेंस में आग लगा दी गई. एंबुलेसं का मालिक यहूदी है इसलिए उसमें आग लगाने का दावा किया गया है. जानकारी के मुताबिक कुछ लोग मुंह बांधर आते हैं और सीधे एंबुलेंस के आग के हवाले कर देते हैं.

पीएम मोदी की CCS बैठक, अराद पहुंचे नेतन्याहू, देखें 100 शहर 100 खबर

ईरान युद्ध के बीच भारत पर बढ़ते असर को लेकर पीएम मोदी ने अहम CCS बैठक की. ये बैठक तेल-गैस और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर हुई, मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे. वहीं इजरायल में अराद में अटैक के बाद पीएम नेतन्याहू ने हमले वाली जगह पहुंकर हालात का जायजा लिया.

ईरान के तीखे तेवर के सामने फीकी पड़ी ट्रंप की धमकी? देखें 9 बज गए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

ईरान के खोर्रमाबाद पर हमला, रिहायशी इलाकों में बरसे बम... मची चीख-पुकार

ईरान में अक बार फिर इजराली हमला हुआ है. फार्स न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि ईरान के खोर्रमाबाद पर इजरायल ने बम बरसाए हैं. और ये हमला रिहायशी इलाकों पर हुआ है. खोर्रमाबाद पर हुए इस हमला से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

इटली: जॉर्जिया मेलोनी को करारा झटका, जनता ने न्यायिक सुधारों को नकारा, जनमत संग्रह में मिली करारी हार

यूरोपीय राजनीति में दक्षिणपंथी लहर को बड़ा धक्का लगा है. इतालवी नागरिकों ने अदालती व्यवस्था में बदलाव के सरकारी प्रस्तावों को लोकतांत्रिक तरीके से ठुकरा दिया. इस चुनावी विफलता से न केवल घरेलू प्रशासन पर दबाव बढ़ा है बल्कि मेलोनी की विदेश नीति की आलोचना भी शुरू हो गई है.

48 घंटे का अल्टीमेटम देकर ट्रंप ने मारी पलटी, क्या है ईरान से 'डील' की कहानी?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा यू-टर्न लिया है. होर्मुज पर ईरान को धमकी देने के बाद आज उनके सुर बिल्कुल बदल गए. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान से 'डील' पर बातचीत चल रही है. ऐसे में सवाल है कि जो ट्रंप ईरान की सेना को मिट्टी में मिलाने की बात कर रहे थे, वो अचानक क्यों पलट गए? देखें वीडियो.

'बाजार में हेरफेर के लिए हमले रोकने की फैलाई फेक न्यूज', ट्रंप-नेतन्याहू पर बरसे ईरानी स्पीकर

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

हर तरफ बारूद की गंध, मलबे से झांकता लोहे का ढेर... लेबनान में जमींदोज ब्रिज से ग्राउंड रिपोर्ट

एयरस्ट्राइक के बाद तबाही के बीच पसरा सन्नाटा, डर और अनिश्चितता, यही था उस सुबह का सच. दक्षिणी लेबनान के अल-कसामाया ब्रिज पर सबसे पहले पहुंचे आजतक के रिपोर्टर अशरफ वानी ने सिर्फ मलबा ही नहीं, बल्कि खामोशी का बोझ भी देखा.

विशेष: श्वेता सिंह की वॉर रिपोर्टिंग, 24वें दिन भी जारी जंग

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

हल्ला बोल: क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं?

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

'ईरान ने खुद की बातचीत की पहल, चाहता है समझौता', देखें ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौते को बेकरार है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने खुद बातचीत की पहल की. इससे पहले उन्होंने अगले 5 दिन ईरान के पॉवर प्लांट पर हमला नहीं करने का ऐलान किया. इसी बीच हो सकता है समझौता. देखें वीडियो.

'पांच दिन में हो सकती है डील...', डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ईरान बोला- कोई बातचीत नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

'ईरान युद्ध को लेकर कोई प्लान नहीं...', अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन को घेरा

ईरान युद्ध ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है. सबसे बड़ा डर तेल की कीमतों को लेकर है. साफ है कि हॉर्मुज़ का संकट अब अमेरिकी घरों की रसोई और जेब तक पहुंच चुका है. इस बीच अमेरिकी सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने ट्रंप को ईरान युद्ध पर अपने बदलते बयानों को लेकर घेरा. देखें वीडियो.

समंदर के सिकंदर पर भीषण आग... 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत घायल, मिशन छोड़ ग्रीस पहुंचा

अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड में आग लगने के बाद उसे ग्रीस के सूडा बे नौसैनिक अड्डे पर लाया गया है. हादसे में करीब 200 सैनिक प्रभावित हुए. जहाज के संचालन पर असर नहीं पड़ा, लेकिन मरम्मत और जांच के लिए इसे अस्थायी रूप से रोका गया है.

VIDEO: यरुशलम में बजा सायरन, आनन-फानन में बम शेल्टर की ओर भागे लोग

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

'गल्फ तक जाने वाले हर रास्ते को बारूद से भर देंगे', ट्रंप को ईरान की बड़ी धमकी

ईरान की रक्षा परिषद ने अमेरिका और इजरायल को बड़ी धमकी दी है. ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका और इजरायल उसके तटों या द्वीपों पर हमला करते हैं तो खाड़ी देशों तक जाने वाले हर रास्ते को बारूद से भर देगा.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us