
U-19 Women T20 World Cup: इंग्लैंड को धुनकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम... अब साउथ अफ्रीका से खिताबी टक्कर
AajTak
भारतीय टीम ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल मुकाबले में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. यह मुकाबला 2 फरवरी (रविवार) को इसी मैदान पर भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा.
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से पराजित किया. 31 जनवरी (शुक्रवार) को कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 114 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 30 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
अब फाइनल मुकाबले में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. यह मुकाबला 2 फरवरी (रविवार) को इसी मैदान पर भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा. अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का ये दूसरा संस्करण है. पिछला संस्करण 2023 में आयोजित हुआ था, जिसमें भारतीय टीम चैम्पियन बनने में कामयाब रही थी.
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में परुनिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा की अहम भूमिका रही. इन दोनों स्पिन गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट लिए. बाद में कमलिनी ने शानदार अर्धशतक बनाया.
भारतीय टीम की प्लेइंग-11: गोंगाडी तृषा, कमलिनी (विकेटकीपर), सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, वीजे जोशिथा, एमडी शकील , परुणिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा.
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: डेविना सारा टी पेरिन, जेमिमा स्पेंस, ट्रुडी जॉनसन, अबी नॉरग्रोव (कप्तान), चार्लोट स्टब्स, केटी जोन्स (विकेटकीपर), प्रिशा थानावाला, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, फोबे ब्रेट, चार्लोट लैम्बर्ट, अमु सुरेनकुमार.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












