
Type 2 diabetes risk: मीट खाने वालों को डायबिटीज का जोखिम अधिक! ऐसा नॉनवेज खाने से बचें
AajTak
इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने 20 देशों में 31 स्टडीज से 19.7 लाख लोगों के डेटा का विश्लेषण किया जिसमें पाया है कि प्रोसेस्ड और रेड मीट खाने वालों में टाइप टू डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है.
डायबिटीज तब होती है, जब पैंक्रियाज इंसुलिन का प्रोडक्शन नहीं करता है या जब शरीर उत्पादन की गई इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है. इंसुलिन एक ऐसा हार्मोन है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. बढ़ी हुई ब्लड शुगर को हाइपरग्लाइकेमिया कहते हैं. इसके कारण समय के साथ शरीर की कई प्रोसेस, नस और ब्लड वेसिल्स को नुकसान हो सकता है.
अनहेल्दी लाइफस्टाइल, ओवरवेट, अनहेल्दी डाइट, नींद की कमी आदि डायबिटीज के कारण हो सकते हैं. हाल ही में एक स्टडी हुई है जिसमें दावा किया गया है कि प्रोसेस्ड और रेड मीट खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. यह पूरी स्टडी क्या है और इसमें मीट के बारे में क्या बताया गया है, इसे डिटेल में जान लीजिए.
क्या कहती है स्टडी
इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने 20 देशों में 31 स्टडीज से 19.7 लाख लोगों के डेटा का विश्लेषण किया. इन डेटा को 18 अनपब्लिश्ड स्टडीज में यूज किया गया था. रिसर्चर्स ने स्टडी में शामिल लोगों की उम्र, लिंग, हेल्दी-अनहेल्दी आदत, हेल्थ, कैलोरी इंटेक और शरीर के वजन को ध्यान में रखा था.
स्टडी में शामिल लोगों पर यह भी ध्यान रखा गया था कि वे लोग रोजाना 50 ग्राम प्रोसेस्ड फूड का सेवन करें. कुछ समय बाद देखा गया कि उन लोगों में टाइप 2 डायबिटीज विकसित होने का जोखिम 15% अधिक हो जाता है.
स्टडी में दावा किया गया कि रोजाना 100 ग्राम प्रोसेस्ड रेड मीट खाने से डायबिटीज का जोखिम 10 प्रतिशत अधिक था, जब कि रोजाना 100 ग्राम पोल्ट्री खाने से डायबिटीज का जोखिम 8 प्रतिशत अधिक था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











