
Twitter (X) से होगी बंपर कमाई, ये है मॉनेटाइजेशन की शर्त, जानिए डिटेल्स
AajTak
Twitter Monetization Eligibility: YouTube, Instagram और Facebook के बाद अब यूजर्स Twitter से भी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. एलॉन मस्क ने इस प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर X कर दिया है. मस्क ने ऐलान किया है वो यूजर्स से ऐड्स रेवेन्यू का कुछ हिस्सा शेयर करेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Twitter का नाम और लोगो बदलकर अब X हो चुका है. हालांकि वेब वर्जन का URL भी Twitter.com ही है, लेकिन कंपनी ने अब इसकी पहचान को बदलकर X कर दिया है. इसके साथ ही ऐलॉन मस्क ने इस प्लेटफॉर्म पर Ads रेवेन्यू शेयरिंग की शुरुआत कर दी है.
यानी यूजर्स के ट्वीट में दिखने वाले ऐड्स से जो पैसे आएंगे, कंपनी उसका एक हिस्सा क्रिएटर्स के साथ शेयर करेगी. हालांकि, इसके लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. आइए जानते हैं X या फिर Twitter से कमाई के लिए क्या है एलिबिलिटी.
कंपनी का दावा है कि रेवेन्यू शेयर से X के यूजर्स को कमाई का एक नया तरीका मिलेगा. ये फीचर भारत समेत दुनियाभर के सभी रीजन में जारी कर दिया गया है. इसके लिए यूजर का सबसे पहले वेरिफाइड होना जरूरी है. ध्यान रहें कि Twitter पर वेरिफिकेशन बैज अब Blue सब्सक्रिप्शन के साथ आता है.
एलिजिबल क्रिएटर्स के पास कम से कम 1.5 करोड़ इम्प्रेशन पोस्ट्स पर होना चाहिए. ये इम्प्रेशन पिछले 3 महीनों में होना चाहिए. इसके अलावा क्रिएटर्स के अकाउंट पर 500 फॉलोअर्स होना भी जरूरी है. एलिजिबल यूजर्स के पास पेमेंट क्लेम करने के लिए Stripe अकाउंट होना चाहिए. Stripe एक पेमेंट सर्विस प्रोवाइड है.
Twitter इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ही रेवेन्यू शेयरिंग के लिए करता है. यूजर्स को क्रिएटर सब्सक्रिप्शन और ऐड्स रेवेन्यू शेयरिंग दोनों के लिए अप्लाई करना होगा. अगर यूजर्स ऐड्स शेयरिंग रेवेन्यू के किसी नियम को तोड़ता है, तो उसे इस प्रोग्राम से बाहर कर दिया जाएगा.
पेमेंट क्लेम करने के लिए आपको सबसे पहले मॉनेटाइजेशन के ऑप्शन पर जाना होगा. ये ऑप्शन साइड मेन्यू में मिलेगा. Join and Setup Payouts पर क्लिक करते ही आपको पेमेंट प्रॉसेसर Stripe पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे. यहां यूजर्स को एक अकाउंट सेटअप करना होगा. पेमेंट को एक्सटर्नर बैंक अकाउंट से ट्रांसफर के लिए एक्सेस करना होगा.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










