
Twitter: फिर रोकी गई अकाउंट्स को ब्लू टिक देने की प्रक्रिया, ये है वजह
AajTak
Twitter ने पिछले हफ्ते से ही वेरिफिकेशन के लिए फिर से रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना शुरू किया था. ये प्रक्रिया 2017 से बंद थी, जो पिछले हफ्ते से ही शुरू की गई थी. इस प्रक्रिया के जरिए अकाउंट वेरिफाई होने पर ब्लू टिक दिया जाता है.
Twitter ने पिछले हफ्ते से ही वेरिफिकेशन के लिए फिर से रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना शुरू किया था. ये प्रक्रिया 2017 से बंद थी, जो पिछले हफ्ते से ही शुरू की गई थी. इस प्रक्रिया के जरिए अकाउंट वेरिफाई होने पर ब्लू टिक दिया जाता है. हालांकि, कंपनी ने शनिवार को जानकारी दी कि ब्लू बैज वेरिफिकेशन को उम्मीद से ज्यादा रिक्वेस्ट आने के बाद फिलहाल रोक दिया गया है. ब्लू बैज वेरिफिकेशन प्रोसेस को लॉन्च करने के एक हफ्ते बाद ही प्लेटफॉर्म ने फिलहाल रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना बंद कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि ये लिया गया पॉज टेम्परेरी है. फिलहाल कंपनी के पास उम्मीद से ज्यादा रिक्वेस्ट आ गए हैं और वो उन्हें ही पहले रिव्यू करेगी. ट्विटर ने ट्विटर वेरिफाइड अकाउंट हैंडल से ट्वीट किया है कि हमने फिलहाल के लिए वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट लेना बंद कर दिया है. हम फिलहाल सबमिट किए गए रिक्वेस्ट को रिव्यू कर रहे हैं. We’re rolling in verification requests. So we gotta hit pause on accepting any more for now while we review the ones that have been submitted.We’ll reopen requests soon! (we pinky swear)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











