
Twitter ने फेक अकाउंट्स को भी दे दिए ब्लू टिक, जानिए आगे क्या हुआ
AajTak
कुछ महीने पहले माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter ने वेरिफिकेशन प्रोग्राम को फिर से शुरू किया था. वेरिफिकेशन प्रोग्राम से यूजर्स के पास ब्लू टिक के लिए अप्लाई करने का ऑप्शन रहता है. Twitter नोबेटबल यूजर्स को ब्लू टिक देता है. लेकिन इसने कुछ फेक अकाउंट्स को भी गलती से वेरिफाईड कर दिया.
कुछ महीने पहले माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter ने वेरिफिकेशन प्रोग्राम को फिर से शुरू किया था. वेरिफिकेशन प्रोग्राम से यूजर्स के पास ब्लू टिक के लिए अप्लाई करने का ऑप्शन रहता है. Twitter नोबेटबल यूजर्स को ब्लू टिक देता है. लेकिन इसने कुछ फेक अकाउंट्स को भी गलती से वेरिफाईड कर दिया. गलती का एहसास होने पर Twitter ने बताया कि वो कुछ अकाउंट्स गलती से वेरिफाईड हो गए थे. इसका पता लगते ही उन अकाउंट्स को मैन्युपुलेशन और स्पैम पॉलिसी के अंदर हटा दिया गया है. Twitter ने मई में वेरिफिकेशन प्रोसेस को फिर से शुरू किया था. वेरिफिकेशन प्रोसेस को लेकर Twitter ने बताया था कि ये ब्लू टिक उनको दिया जाता है जो ऑथेंटिक, नोटेबल और एक्टिव होते हैं. Twitter ने गलती मानते हुए कहा कि वो कुछ फेक अकाउंट्स को भी वेरिफाईड कर दिया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












