
Twin Tower की तरह गुरुग्राम में जमीदोंज होगा 18 मंजिला टावर, जानें पूरा मामला
AajTak
मेट्रो सीटीज में बिल्डर ऊपरी साज-सज्जा दिखाकर किस तरह लोगों को घटिया क्वालिटी के महंगे-महंगे फ्लैट बेच देते हैं. ये पिछले कई मौकों पर जाहिर हुआ है. पहले नोएडा का ट्विन टावर और अब गुरुग्राम का चिन्तेल्स पाराडिसो का टावर डी इसका उदाहरण है. गुरुग्राम प्रशासन Twin Tower की तरह अब Chintels Paradiso के टावर को भी ढहाने की तैयारी कर रहा है.
नोएडा में ढहाए गए ट्विट टावर (Twin Tower) की तरह जल्द ही गुरुग्राम की एक सोसाइटी का 18 मंजिला टावर ढहाया जाएगा. गुरुग्राम प्रशासन ने 50 फ्लैट वाले इस टावर को गिराने की तैयारी कर ली है. गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली की एक टीम की रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि च टावर के निर्माण में संरचनात्मक कमियां मिली हैं. इन कमियों की मरम्मत तकनीकी और आर्थिक आधार पर संभव नहीं है. इसलिए पूरे टॉवर को ध्वस्त करने की बात चल रही है.
मामला गुरुग्राम के सेक्टर 109 में स्थित चिन्तेल्स पाराडिसो (Chintels Paradiso) सोसायटी का है. इस सोसाइटी के ही डी टावर को जमींदोज करने की तैयारी है. दरअसल, 10 फरवरी 2022 को इस टावर की छठी मंजिल के एक फ्लैट के डाइनिंग रूम का फर्श सीधे नीचे गिर गया था. यह फर्श गिरते-गिरते पहली मंजिल तक पहुंच गया था. हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे.
IIT दिल्ली की रिपोर्ट को आधार बनाकर अब उपायुक्त आज (6 नवंबर) टावर जमींदोज करने की तारीख तय कर सकते हैं. इस मामले पर चिन्तेल्स पाराडिसो की तरफ से कहा गया है कि हादसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था. हादसे में प्रभावित लोगों और अधिकारियों का हर तरह से सहयोग किया जा रहा है और यह जारी रहेगा.
बता दें कि लापरवाही की इस घटना ने अधिकारियों को कई ऊंची इमारतों का ऑडिट करने के लिए प्रेरित कर दिया था. जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग की मरम्मत का काम बिना निगरानी के किया गया. स्टील की रॉड्स में जंग को छिपाने के लिए उसे ऊपर से पेंट कर दिया गया था. बिल्डिंग की मरम्मत के लिए अपनाया गया तरीका भी अपेक्षित मानक के अनुरूप नहीं था. टॉवर डी से लिए गए नमूने में पाया गया कि इसमें क्लोराइड की मात्रा अधिक थी और कंक्रीट की गुणवत्ता भी खराब पाई गई. कुल मिलाकर यह टावर लोगों के रहने के लायक नहीं है.
उपायुक्त ने बताया कि IIT दिल्ली की रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि टावर डी को स्थाई तौर पर बंद कर दिया जाना चाहिए. इसके बाद इसे जमींदोज करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जानी चाहिए. उपायुक्त ने बताया कि सोसायटी में कुल 9 टावर हैं और अभी टावर 'ई' और 'एफ' में भी स्ट्रक्चरल ऑडिट की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी भी ऑडिट रिपोर्ट आ जाएगी. इन दोनों टावर्स से निर्माण के नमूने लिए गए हैं. उपायुक्त ने कहा कि बिल्डर को इन दोनों टावरों को खाली करवाकर अपने फ्लैट मालिकों के साथ एक रेंट एग्रीमेंट करने के लिए कहा जाएगा. टॉवर ई में 28 और टावर एफ में 22 फ्लैट हैं. फ्लैट मालिकों को किराए पर दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की लागत बिल्डर वहन करेगा.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






